Home सुर्खियां Live Updates | ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का 93...

Live Updates | ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का 93 साल की उम्र में निधन | मशहूर फिल्ममेकर का मुंबई में निधन

Live Updates | ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का 93 साल की उम्र में निधन | मशहूर फिल्ममेकर का मुंबई में निधन: फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का आज बुधवार 7 अगस्त को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। जे ओम प्रकाश मशहूर फिल्ममेकर होने के साथ बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के नाना भी थे। जे ओम प्रकाश का निधन आज सुबह मुंबई में हुआ। जे ओम प्रकाश हिंदी फिल्म जगत का फेमस प्रोडूसर और निर्देशक थे, जिन्हे उनके अच्छे काम के लिए हमेशा याद किया जाता रहा है।

Live Updates | ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का 93 साल की उम्र में निधन | मशहूर फिल्ममेकर का मुंबई में निधन
Live Updates | ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का 93 साल की उम्र में निधन | मशहूर फिल्ममेकर का मुंबई में निधन

J Om Prakash Death Live Updates

बता दें की जे ओम प्रकाश ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक निर्देशक के तौर पर एक्टर राजेश खन्ना की फिल्म कसम से की थी। जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हिंदी के अलावा जे ओम प्रकाश ने कई पंजाबी फिल्में भी बनाई।

 एक्टर दीपक पाराशर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- “मेरे सबसे प्रिय अकंल श्री जे ओम प्रकाश का निधन लगभग एक घंटे पहले हो गया. भारतीय सिनेमा में उनका योगदान एक उपहार है जो वे हमारे लिए छोड़ गए हैं. कुछ महीने पहले जब मैं उसे देखने गया था, तब ये तस्वीर खींची! ओम शांति.” इसी के साथ उन्होंने जे ओम प्रकाश संग तस्वीर भी शेयर की।

ऋतिक रोशन अपने नाना यानि जे ओम प्रकाश के काफी करीबी बताए जाते है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2016 में ऋतिक ने अपने नाना को एक लग्जरी कार भी गिफ्ट की थी। ऋतिक ने फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया था की, उनके नाना ही उनके सुपर शिक्षक है।

फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का निधन

फिल्म एक्जीबिटर अक्षय राठी ने ट्वीट कर लिखा- दिग्गज फिल्म मेकर जे ओम प्रकाश का आज सुबह निधन हो गया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. उनके परिवार को ये सहन करने की शक्ति दे. राकेश रोशन और ऋतिक रोशन को मेरी सांत्वना.

Live Updates | पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की उम्र में निधन | दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- “मायसुपर टीचर. मेरे नाना जिन्हें मैं प्यार से डेडा कहता हूं, उन्होंने मुझे अपने जीवन के हर पड़ाव पर सिखाया है. जिसे मैं अब अपने बच्चों के साथ साझा करता हूं. उन्होंने मुझे मेरी कमजोरी से लड़ना सिखाया.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here