Home सुर्खियां Bank Holidays In May 2023: मई महीने में होने वाली बैंक हॉलिडे...

Bank Holidays In May 2023: मई महीने में होने वाली बैंक हॉलिडे (छुट्टिया), मई 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां!

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं मई महीने में होने वाली बैंक हॉलिडे (Bank Holidays In May) के बारे में। मई महीने की शुरुआत हो चुकी है, और इसी के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मई 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In May 2023) की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दे की यह सूची राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के अवकाश की है। लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहार के हिसाब से भी बैंक बंद रहते है।

List of Bank Holidays In May 2023 | State Festival's Wise Bank Holidays In May 2023 | मई महीने में होने वाली बैंक हॉलिडे (छुट्टिया), मई 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां!

Bank Holidays In May 2023

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ऑफिशल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक  मई 2023 महीने में अलग-अलग राज्यों में 12 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे। अगर आपका बैंक में आना जाना लगा रहता है, तो आपको बैंक के लिए निकलने से पहले यह जानकारी अवश्य पढ़ लेनी चाहिए ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। बैंक की छुट्टी रहेगी तो आप अपने बैंक के काम नहीं करवा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं आखिरकार मई 2023 महीने में किन-किन दिन बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays In May 2023) होने वाली है?

मई 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां:

07 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंको बंद रहेंगे।
13 मई 2023: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
14 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
21 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
27 मई 2023: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

State Festival’s Wise Bank Holidays In May 2023

जैसा की हमने आपको पहले बताया कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहारों पर भी बैंकों की छुट्टी होती है, तो चलिए यह जानकारी भी जान लेते है।

1 मई 2023: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।

5 मई 2023: बुद्ध पूर्णिमा के  अवसर  पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

9 मई 2023: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई 2023:सिक्किम दिवस के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

22 मई 2023: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

24 मई 2023: काजी काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

उम्मीद करते हैं कि बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In May 2023) पर दी गई है जानकारी अवश्य पसंद आई होगी, इस पेज को आप फ़ोन में सेव या बुकमार्क कर सकते है, ताकि भविष्य में यह जानकारी जान सके। ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here