Home सुर्खियां Lata Mangeshkar Health Update Live News: लता मंगेशकर की सेहत में सुधार,...

Lata Mangeshkar Health Update Live News: लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है हॉस्पिटल से छुट्टी

Lata Mangeshkar Health Update Live News: लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है हॉस्पिटल से छुट्टी देश की सबसे मशहूर और महान गायिका लता मंगेशकर बीते काफी समय से बीमार चल रही है। लता मंगेशकर की खराब सेहत की वजह से उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर की खराब सेहत ही खबर सामने आने के बाद हर कोई बड़ा दुखी है। उन्हें चाहने वाले उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे है। बता दें की लता मंगेशकर को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद से हर कोई लता मंगेशकर की हेल्थ अपडेट को जानना चाहता है। लता मंगेशकर की अब हालत कैसी है? नीचे इस आर्टिकल में उनकी लता मंगेशकर की रोजाना हेल्थ अपडेट की जानकारी दी गई जिन्हे पढ़े-

Lata Mangeshkar Health Live Updates: लता मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टरों ने ICU में वेंटिलेटर पर रखा
Lata Mangeshkar Health Live Updates: लता मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टरों ने ICU में वेंटिलेटर पर रखा

Lata Mangeshkar Health Update Live News

Latest Updates: पीटीआई को लता मंगेशकर के परिवार ने जो बयान दिया है उसके मुताबिक उनकी सेहत पहले से ठीक है हालांकि वह अभी भी आईसीयू में ही है।

  • मंगेशकर की भांजी रचना ने बताया, ‘लता जी अब काफी बेहतर हैं। इसके अलावा, हम कुछ नहीं कह सकते। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें।’

लता मंगेशकर को सोमवार को 2 बजकर 30 मिनट पर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें सांस की परेशानी आ रही थी। लता मंगेशकर की बहिन की बेटी रचना ने कहा की- लता दीदी को कुछ वायरल चेस्ट इंफेक्शन था जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। उनकी हालत में अब सुधार है।

स्वर साम्राज्ञी ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वर्ष 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं।

28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सवोर्च्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।

 भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में निधन

उन्होंने साल 1948 से 1974 के बीच 25 हजार से अधिक गाने गाए। वर्ष 1974 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गाने गाकर रिकॉर्ड दर्ज करवाने वाले कलाकार के रूप में स्थान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here