Home सुर्खियां krishna Kumar Kalyani Death News | तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं...

krishna Kumar Kalyani Death News | तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं उत्तर बंगाल के प्रमुख चाय उद्योगपति कृष्ण कुमार कल्याणी का निधन!

नमस्कार दोस्तों, राजनीतिक जगत से एक बहुत ही दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं उत्तर बंगाल के प्रमुख चाय उद्योगपति कृष्ण कुमार कल्याणी का बुधवार (Wednesday) तड़के 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 68 वर्षीय कल्याणी बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष रह चुके कल्याणी कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले कुछ महीनों से विभिन्न शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे, तो चलिए जानते है उनकी मर्त्य का क्या कारण है ?

Krishna Kumar Kalyani Death News | Trinamool Congress's state general secretary and North Bengal's leading tea industrialist Krishna Kumar Kalyani passed away

krishna Kumar Kalyani Death News

मंगलवार की दोपहर कृष्ण कुमार कल्याणी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जलपाईगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार ना देखते हुए उन्हें बुधवार (Wednesday) को उन्हें इलाज के लिये मुंबई (Mumbai) के अस्पताल ले जाया जा रहा है, लेकिन इसी बिच उनकी मृत्यु हो गई। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

krishna Kumar Kalyani Passed Away

बंगाल के मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी ने पार्टी नेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, ममता बनर्जी ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि “मैं उत्तर बंगाल के एक प्रमुख चाय उद्योगपति कृष्ण कुमार कल्याणी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती हूं. मैं उन्हें डूआर्स में मां, माटी एवं मानुष के एक प्रमुख चेहरे के रूप में अच्छी तरह से जानती थी, उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं”

इसके अलावा कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं उत्तर बंगाल के प्रमुख चाय उद्योगपति कृष्ण कुमार कल्याणी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी के साथ उनके परिजनों और उनके करीबियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here