Home सुर्खियां Kidnapping & Rape with Two Minor Sisters in Punjab Moga News in...

Kidnapping & Rape with Two Minor Sisters in Punjab Moga News in Hindi – मोगा में नाबालिक बच्चों के साथ दुष्कर्म, पूरी खबर पढ़ें !

हेलो दोस्तों नमस्कार, एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, पंजाब के मोगा में रहने वाली 2 नाबालिग बच्चिया जिसमे से एक की उम्र 14 वर्ष और दूसरे की उम्र 15 वर्ष है, दोनों बहने है, इन दोनों बहनो को पहले अगवा किया गया और फिर दुष्कर्म किया गया ऐसा एक मामला पंजाब से सामने आया है। इस मामले के तहत पीड़ित लड़कियों के परिवार वालों ने आरोपी नरिन्दर सिंह और गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले की तफ्तीश नवनीत कौर द्वारा की जा रही है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है ?

Two minor sisters living in Moga, Punjab were first kidnapped and then raped, the accused Narinder Singh and Gursewak Singh were arrested by the police.
Kidnapping & Rape with Two Minor Sisters in Punjab Moga News in Hindi

Kidnapping & Rape with Two Minor Sisters in Punjab Moga News in Hindi

मोगा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके मुताबिक 15 साल की पीड़ित लड़की ने कहा कि उसकी दोस्ती आरोपी नरिन्दर सिंह के साथ थी। बीते 19 जुलाई 2021 को उसका दोस्त अपने साथी गुरसेवक सिंह को साथ लेकर आया लड़की के पास आया, पहले उन्होंने बड़ी बहन को गाड़ी में बिठाया उसके बाद छोटी बहन जिसकी उम्र 14 वर्ष है उसे गाड़ी में बिठाया, उसके बाद दोनों लड़कियों को वह एक सुनसान मकान में ले गए।

जहां पर आरोपियों ने दोनों नाबालिक बच्चों के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही दोनों बच्चियों को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।  दोनों बच्चों ने घर पर आकर अपने माता-पिता को सब कुछ बताया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों नाबालिग बच्चियों की अभी तक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है, वही पंजाब पुलिस ने नरिन्दर सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों से पूछा जा रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया ? देश और दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरे जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here