Home सुर्खियां काला हिरण शिकार केस: सलमान खान को मिली जमानत

काला हिरण शिकार केस: सलमान खान को मिली जमानत

काला हिरण शिकार केस: सलमान खान को मिली जमानत काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की जमानत वाली याचिका पर आज सुबह सुनवाई पूरी हो चुकी है| अब सलमान खान की जमानत याचिका पर कोर्ट दोपहर 1.30 बजे के बाद अपना फैसला सुनाएगा| बता दें की जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रविंद्र कुमार जोशी सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे है| ऐसा भी कहा जा रहा था पहले की सलमान को कुछ दिन और जेल में गुजारने पढ़ सकते है क्योंकि जज रविंद्र कुमार जोशी का ट्रांसफर हो गया है।राजस्थान हाइकोर्ट ने सेशन जज रविंद्र कुमार जोशी के साथ अन्य 87 जजों का ट्रांसफर कर दिया है।

काला हिरण शिकार केस: सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई पूरी, लंच के बाद होगा फैसला

सलमान खान जमानत याचिका लाइव अपडेट

– सलमान खान के वकील ने जमानत मिलने की उम्मीद जताई है|

– सरकारी वकील ने सलमान की जमानत का कड़ा विरोध किया|

– अदालत के बाहर सलमान के फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है|

– कोर्ट में सलमान की बहन और शेरा भी मौजूद है|

– सलमान के वकील ने कहा ही हम पूरी कोशिश कर रहे है की सलमान को आज जमानत मिल जाए|

20 साल तक चले काला हिरण केस में 5 अप्रैल 2018 का दिन सलमान के लिए कहर बन के टूटा| कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा और 10 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया| सजा के ऐलान के बाद सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में भेजा गया था| जहाँ पर डॉक्टर की जाँच में सलमान का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया जो कुछ समय के बाद सामान्य हो गया| उन्हें किसी प्रकार का वीवीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है|

जैसे ही हमे इस मामले से जुडी कोई भी ताजा खबर मिलती है तो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से अपडेट करेंगे| काला हिरण शिकार से जुडी तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here