Home सुर्खियां Jamshedpur Parents Murder Case News in Hindi | 15 वर्षीय बेटी ने...

Jamshedpur Parents Murder Case News in Hindi | 15 वर्षीय बेटी ने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को मार डाले !

नमस्कार दोस्तों, झारखंड से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की झारखंड के जमशेदपुर में एक किशोरी ने अपने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता को हथौड़े और प्रेशर कुकर से वार करके मौत के घाट उतार दिया, झारखंड पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को मीडिया के साथ साझा की है। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने अपने माता पिता को इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने उसे घर छोड़ने और उससे शादी करने से रोक दिया था। तो चलिए विस्तार में पूरा विवाद जानते है।

Karthikeya 2 Box Office Collection & Kamai Prediction | रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा को टक्कर दे पाएगी या नहीं?

Jamshedpur Parents Murder Case News in Hindi | 15 year old daughter kills parents along with 37 year old boyfriend | 15 वर्षीय बेटी ने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को मार डाले !

Jamshedpur Parents Murder Case News in Hindi

झारखंड का पुलिस ने बताया कि दंपति सोमवार को टेल्को थानाक्षेत्र के मैनीफिट में घर में खून से लथपथ मिले और उनकी 15 वर्षीय बेटी लापता थी। अच्छी खबर यह कि पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर अंदर मामले को सुलझा लिया, और लड़की और उसके प्रेमी को मंगलवार सुबह बिरसानगर थानाक्षेत्र के ओमनगर में उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया।

15 वर्षीय बेटी ने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को मार डाले !

बताया जा रहा है कि लड़की रविवार की रात अपने प्रेमी के साथ घर से मांग कर शादी रचाने वाली थी, लेकिन इस दौरान लड़की के माता-पिता जाग गए, और फिर बहस शुरू हो गई इसी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिता की उम्र 42 साल थी, और मां की उम्र 35 वर्ष थी। दोनों ने अपनी बेटी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हथौड़े और प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर उन्हें मार डाला।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी स्कूटर पर बैठकर वहां से फरार हो गए, झारखंड पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल हुए हथौड़ा, खून से सना प्रेशर कुकर और स्कूटर  को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबर पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

80 Wash Washing Machine Review in Hindi | बिना पानी और डिटर्जेंट के सेकंड में कपड़े साफ करती है यह वॉशिंग मशीन?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here