Home सुर्खियां Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें

Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें

Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानि इसरो ने चाँद की नई फोटो हाल ही में शेयर की है। चाँद की सतह की यह तस्वीरें चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई है। इस फोटो में चन्द्रमा की सतह को साफ देखा जा सकता है। हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीरों में चाँद की सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे दिख रहे है।

Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें
Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें

इसरो ने कहा, आर्बिटर में मौजूद आठ पेलोड ने चांद की सतह पर मौजूद तत्वों को लेकर कई सूचनाएं भेजी हैं। आर्बिटर चांद की सतह पर मौजूद आवेशित कणों का पता लगा रहा है। ऑर्बिटर के पेलोड क्लास ने अपनी जांच में चांद की मिट्टी में मौजूद कणों के बारे में पता लगाया है। यह तब संभव हुआ है, जब सूरज की तेज रोशनी में मौजूद एक्स किरणों की वजह से चांद की सतह चमक उठी।

चांद की अंधेरी सतह पर बेसुध पड़े चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर फिर उम्मीद जगी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अपने सौर पैनलों की मदद से विक्रम फिर काम शुरू कर सकता है। दरअसल, चांद पर शनिवार से दिन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में विक्रम को लेकर कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने कहा है कि चांद के आसमान में चक्कर लगा रहा चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर सोडियम, कैल्शियम, एल्युमीनियम, सिलिकॉन, टाइटेनियम और लोहे जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्वों का पता लगाने के लिए काम कर रहा है।

Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें
Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें
Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें
Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें
Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें
Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर ने भेजी चाँद की सतह की नई तस्वीरें

इससे पहले चंद्रयान-2 ने चांद की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश के बाद चांद की पहली तस्वीर भेजी थी. इस तस्वीर को स्पेस एजेंसी इसरों ने ट्वीट करके लोगों साथ साक्षा किया था. चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को सफलतापूर्वक कर लिया था, जिसके बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से लगभग 2650 किमी की ऊंचाई से तस्वीर ली थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here