Home सुर्खियां Indonesia Jakarta Mosque Dome Fire New in Hindi | इंडोनेशिया की मस्जिद...

Indonesia Jakarta Mosque Dome Fire New in Hindi | इंडोनेशिया की मस्जिद में लगी भीषण आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नमस्कार दोस्तों, इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडोनेशिया में जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद के विशाल गुंबद में भीषण आग लग गई, जिसके चलते मस्जिद का पूरा गुंबद ढह गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, गल्फ टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार 19 अक्टूबर  2022 की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे हुआ है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। तो चलिए विस्तार में पूरी खबर पढ़ते है।

UP Meerut Subharti Medical College Student Suicide Viral Video | छात्रा ने कॉलेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, 2-3 घंटे से फ़ोन पर कर रही थी बात!

Indonesia Jakarta Mosque Dome Fire New in Hindi, Indonesia Jakarta Islamic Center Grand Mosque Dome Fire Accident Video CCTV Footage | इंडोनेशिया की मस्जिद में लगी भीषण आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Indonesia Jakarta Mosque Dome Fire New in Hindi

इंडोनेशिया में जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद में लगी विश्वनाथ की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकल रहा है। मस्जिद में आग लगने का अभी तक सही कारण पता नहीं चल पाया है।

इंडोनेशिया की मस्जिद में लगी भीषण आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभी जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक गुंबद में रेनोवेशन का काम चल रहा था।  इसी दौरान गुंबद में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां समेत कई कर्मचारियों को लगाया गया, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इंडोनेशिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आग लगने के सही कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मस्जिद की मरम्मत कर रहे कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के चार मजदूरों से पूछताछ की जाएगी।

2002 में भी मस्जिद में आग लगी थी, अक्टूबर में ही हुई थी घटना

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इंडोनेशिया के इसी मस्जिद में आज से 20 साल पहले यानि साल 2002 में भी अक्टूबर के महीने में भीषण आग लगी थी, इस दौरान भी मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान आग पर काबू पाने में 5 घंटों का समय लगा था। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Gujarat Earthquake Hindi Breaking News Today Live Updates | गुजरात के सूरत में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता, पढ़े खबर!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here