Home सुर्खियां भारत में नहीं जीनियस माइंड की कमी इंजीनियर ने बनाया पानी से...

भारत में नहीं जीनियस माइंड की कमी इंजीनियर ने बनाया पानी से चलने वाला इंजन भारत में नहीं सुनी किसी ने जापान ने की मदद अब वह होगा लांच

भारत में नहीं जीनियस माइंड की कमी इंजीनियर ने बनाया पानी से चलने वाला इंजन भारत में नहीं सुनी किसी ने जापान ने की मदद अब वह होगा लांच– तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनीयर एस कुमारस्वामी ने 10 साल की लगातार म्हणत के बाद एक ऐसे इंजन का आविष्कार किया है जो पेट्रोल की बजाय पानी से चलेगा| इस इंजन को डिस्टिल्ड वाटर से चलाया जा सकेगा| ऐसा बताया जा रहा है की यह अब बने इंजन से काफी अलग है और इको-फ्रेंडली भी है| यह इंजन इको-फ्रेंडली इसलिए भी है क्योंकि ये ऑक्सीजन छोड़ता है और फ्यूल यानि की ईंधन के तौर पर हाइड्रोजन का प्रयोग करता है| लेकिन अवसोस इस बात है की भारतीय इंजिनियर के इस आविष्कार को भारत में लॉन्च नहीं किया जा सकेगा| जिसका एक सबसे बड़ा कारण प्रशासन का इस ओर आविष्कार पर कोई रूचि नहीं लेना है| अब इस अविष्कार को एस कुमारस्वामी जापान में लॉन्च करने जा रहे है|

engineer invented engine which runs of water

दरअसल, तमिलनाडु के एस कुमारस्वामी ने दावा किया है कि इस इंजन को विकसित करने में उन्हें 10 साल का वक्त लगा| उनका दावा है कि यह अपने तरह का दुनिया का पहला इंजन है| उन्होंने कहा, ‘ इसे बनाने में मुझे 10 साल का समय लग गया| यह इंधन के रूप में हाईड्रोडन का इस्तेमाल करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है.’


दरअसल उनका सपना इस इंजन को भारत में ही लॉन्च करने का था लेकिन प्रशासन के सुस्त रवैए और इस आविष्कार में कोई रूचि नहीं लेने की वजह से उन्हें इस आविष्कार को जापान सरकार की मदद से जापान में लॉन्च करना पद रहा है| जापान के प्रशासन ने उन्हें इस आविष्कार को इंट्रोडस करने का मौका दिया| आने वाले दिनों में यही जापान में लॉन्च होगा| ‘ बता दें कि इंजीनियर ने भारत में इस इंजन को लॉन्च करने की कई कोशिश की, मगर लालफीताशाही ने इसकी कद्र नहीं की|

अक्सर ऐसी कई घटनाएं सामने आती है जो प्रशासन की पोल खोलकर रख देती है| प्रशासन का साथ नहीं मिलने की वजह से कई अच्छे लोग जो देश के लिए कुछ करना चाहते है नहीं कर पाते| यह घटना भी उनमे से ही एक है| भारतीय इंजिनियर ने कड़ी मेहनत के बल पर इस इंजन का आविष्कार तो कर लिया लेकिन वह प्रशासन के आगे हार गया और उसे अब अपना आविष्कार जापान में लॉन्च करना पड़ेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here