Home सुर्खियां CAA Protest: नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम में लगा...

CAA Protest: नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम में लगा लंबा जाम

CAA Protest: नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम में लगा लंबा जाम नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली सहित देश के तमाम शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली और दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप दिल्ली में है और एक से दूसरी जगह जाने वाले है तो उससे पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आपको बता दें की कैब के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण की कई सड़को पर जाम लगा हुआ है तो वही कई सड़कों को पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया है। जिसकी वजह से दिल्ली के मुख्य मार्गों पर जाम लगा हुआ है।

CAA Protest: नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम में लगा लंबा जाम
CAA Protest: नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम में लगा लंबा जाम

गुरुग्राम-दिल्ली रोड पर लंबा जाम लग गया है, वहीं नोएडा मयूर विहार सड़क पर भी भारी जाम देखा जा रहा है. सरिता विहार,ओखला, ITO, ISBT, पुरानी दिल्ली और DND पर भी भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है.

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में 9 दिसंबर 2019 को पास हुआ था। जिसके बाद 11 दिसंबर को यह राज्यसभा में पेश हुआ जहां पर भी यह लंबी बहस के बाद पास हो गया। संसद के दोनों सदनों में पास होने के बाद राष्ट्रपति ने भी इस संशोधन पर दस्तखत कर दिया। अब इस कानून का देशभर में कड़ा विरोध किया जा रहा है। 15 दिसंबर को दिल्ली के जामिया में इसके खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ जो हिंसक भी हो गया था। इस प्रदर्शन में पुलिस के जवान और स्टूडेंट्स भी घायल हो गए थे।

CAA Protest: सरकार के आदेश पर दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल, इंटरनेट सेवा बंद

सड़कों पर हो रहे प्रदर्शन और दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन बंद होने के बीच पैरंट्स के लिए और परेशानी हो गई। दिल्ली के कुछ स्कूलों ने पैरंट्स को मेसेज कर अपने बच्चों को ले जाने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। जगह-जगह पर प्रदर्शन और कुछ स्कूलों से आए इन मेसेज के बाद अभिभावकों को खासा परेशान होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here