Home सुर्खियां HP Kinnaur Landslide News in Hindi – लैंडस्लाइड से पहले प्रकृति ने...

HP Kinnaur Landslide News in Hindi – लैंडस्लाइड से पहले प्रकृति ने दी थी चेतावनी, प्रशासन की लापरवाही से गई 9 लोगों की गई जान

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है Kinnaur Landslide News के बारे में, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बटसेरी के पास जिस जगह चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला (Chitkul to Sangla) की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी इस प्रकृति आपदा में यानि भूस्खलन के चपेट में आ गए और अपनी जान गवा बैठे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की किन्नौर में जहां ये लैंडस्लाइड हुआ (Kinnaur Landslide) वह पर एक दिन पहले से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे थे, इसी दौरान एक गाड़ी भारी चट्टानों की नीचे दबकर चकनाचूर हो गई थी, पर्यटक ने भागकर अपनी जान बचाई थी। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने इस हादसे से कोई सीख नहीं ली। किन्नौर लैंडस्लाइड के बाद भी न हीं प्रशासन जागा और न ही पुलिस प्रशासन जिसके चलते अगले दिन इतना बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 9 पर्यटकों की जान चली गई। अगर हिमाचल प्रदेश का प्रकाशन समय रहते हुए आवाजाही को रोक देता तो इतना बड़ा हादसा न होता। केवल मार्ग से पत्थरो को हटा दिया गया, और आवाजाही चालू कर दी गई।

Himachal Pradesh Kinnaur Landslide News in Hindi - Nature gave warning before the landslide, 9 people died due to negligence of the administration | प्रशासन की लापरवाही से गई 9 लोगों की गई जान

Himachal Pradesh Kinnaur Landslide News in Hindi

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किन्‍नौर भू-स्‍खलन (Kinnaur Landslide)  में 9 लोगों की जान जा चुकी है, प्रशासन ने पहले तो आवाजाही पर रोक नहीं लगाई, लेकिन अब जब इतना बड़ा हादसा हो गया तो आवाजाही पर रोक लगा दी है। वही आवाजाही पर रोक लगाने से छितकुल और रक्षम में दर्जनों पर्यटक फंस गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवार दोपहर को सांगला-छितकुल मार्ग पर बटसेरी में चट्टान गिरने से कई वाहन  दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमे 9 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वही काफी लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतकों और घायलों को सीएचसी सांगला रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने बचाई लोगों की जान

जिस समय किन्‍नौर भू-स्‍खलन (Kinnaur Landslide) हुआ लोगों की जान बचाने के लिए नज़दीकीबटसेरी, रक्षम, थेमगारंग और सांगला पंचायत के दर्जनों ग्रामीण और युवा घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बहार निकाला और लोगो की जान बचाई। पुलिस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन और जेएसडब्ल्यू परियोजना साथ ग्रामीणों द्वारा यह रेस्क्यू ऑपरेशन तकरीबन 4 घंटे तक चला, और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

मृतकों के परिवार को मुआवजे की घोषणा

किन्‍नौर भू-स्‍खलन (Kinnaur Landslide) मारे गए लोगों की प्रति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना जताई है और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए मुआवजे देने की घोषणा की, वही हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे  देने की घोषणा की है। वही इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया जायेगा। देश और दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here