Home सुर्खियां Himachal Pradesh Earthquake News हिमाचल के चंबा इलाके में आया भूकंप पढ़े

Himachal Pradesh Earthquake News हिमाचल के चंबा इलाके में आया भूकंप पढ़े

Himachal Pradesh Earthquake News: हेलो दोस्तों नमस्कार, हिमाचल प्रदेश से ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र में मंगलवार (28 अप्रैल) को दोपहर 12:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप की तीव्रता 4.0  नापी गई है। हिमाचल में स्थित कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये है। भूकंप के झटके कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किये गए है। लेकिन हिमाचल के अभी किसी भी क्षेत्र से भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। आपको नहीं मालूम तो आपको बता दें कि 6 अप्रैल को भी चंबा में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

Himachal Pradesh Earthquake News हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र में मंगलवार (28 अप्रैल) को दोपहर 12:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप की तीव्रता 4.0  नापी गई है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी 12 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली में भूकंप के झटके शाम 5.45 पर महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3.5 नापी गई। भूकंप के झटके 3 से 4 सेकेंड तक महसूस किए गए थे। बताया गया था कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी के 8 किलोमीटर नीचे था।

Breaking News Earthquake in Delhi: दिल्ली NCR में 5.3 तीव्रता का भूकंप!

हिमाचल प्रदेश में आए भूकंप का केंद्र 19 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। इन दिनों भारत की अधिकतर आबादी Lockdown के चलते अपने घरों में, और ऐसी स्थिति में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घबराहट के मारे घरों से बाहर निकल आते हैं। लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इससे पहले दिल्ली में लगातार दो दिनों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसी से जुड़ी सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हो रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि दुनिया का अंत नजदीक आ गया है, लेकिन यहां सभी झूठी खबरें कृपया आप इन पर विश्वास ना करें। इसी से एक खबर को और जोड़ा जा रहा है 29 अप्रैल को होने वाले उल्कापिंड से। अगर आप इस खबर की सच्चाई जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर कर पढ़ सकते हैं। देश और दुनिया से जुड़ी ताजा खबर जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

1998 OR2 उल्कापिंड क्या 29 अप्रैल को पृथ्वी से टकराएगा ? कल हो जायेगा धरती का अंत ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here