Home सुर्खियां Haryana Karnal Two Boys Suicide News in Hindi – हरियाणा में लड़की...

Haryana Karnal Two Boys Suicide News in Hindi – हरियाणा में लड़की द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या ?

नमस्कार दोस्तों, हरियाणा से एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है, हरियाणा के करनाल जिले में रविवार को एक लड़की ने दो लड़को के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के बाद दो युवकों की कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक करनाल जिले के तखाना गांव में दोनों युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या से कुछ ही घंटों पहले एक लड़की ने उन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तो चलिए जानते है की आखिर का पूरा मामला क्या है ?

In Haryana's Karnal district, a girl on Sunday allegedly committed suicide of two youths after registering a case of molestation against two boys. | हरियाणा में लड़की द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या ?

Haryana Karnal Two Boys Suicide News in Hindi

बता दे की जिन दो युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या की उनकी पहचान विशाल और साहिल के रूप में हुई है। करनाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों युवकों ने किस प्रकार का जहर का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा पुलिस को मौका ए वारदात से किसी प्रकार का सुसाइड नोट या आने जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि खाना गांव की एक लड़की ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर विशाल और साहिल के खिलाफ शिकायत की थी। लड़की ने अपनी शिकायत में लिखा था कि विशाल और साहिल  उसके साथ नियमित रूप से छेड़छाड़ कर रहे थे।

साथ ही यह भी जानकारी सामने निकल कर आ रही है की लड़की की शिकायत के बाद करनाल पुलिस ने दोनों युवक विशाल और साहिल  थाने में बुलाया था, और उनसे लिखवाया गया था कि वे भविष्य में लड़की को परेशान नहीं करेंगे। इस सब के बाद से दोनों युवक निराश और परेशान दिखाई दे रहे हैं।

In Haryana's Karnal district, a girl on Sunday allegedly committed suicide of two youths after registering a case of molestation against two boys. | हरियाणा में लड़की द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या ?

मृतकों के परिजनों का क्या कहना है ?

मृतकों के परिवार वालो ने आरोप लगाया है कि दोनों बच्चे बेकसूर थे, लड़की दोनों लड़कों को बदनाम करने के इरादे से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों लड़के बयान दुखी और परेशान हो गए थे, और अपने भविष्य की चिंता करने लगे थे। इसी के साथ परिजनों ने करनाल पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि दोनों युवकों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया गया था, दोनों बच्चो को मजबूर किया गया था वह लिखवाने के लिए। परिवार के सदस्यों ने दो लड़कों को प्रताड़ित करने के आरोप में एक महिला पुलिस अधिकारी सहित दो अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह जांच का विषय है कि क्या सच में पुलिस ने प्रताड़ित किया ? और लड़की ने बदनाम करने के लिए झूठी कार्रवाई की, इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन आपकी इस खबर पर क्या राय है ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here