Home सुर्खियां गुडगाँव में जज की पत्नी और बेटे को सुरक्षा गार्ड ने मारी...

गुडगाँव में जज की पत्नी और बेटे को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली, आरोपी गनर गिरफ्तार

गुडगाँव में जज की पत्नी और बेटे को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली, आरोपी गनर गिरफ्तार: दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में वारदातों के रुकने का नाम नहीं ले रहा है| ऐसा लग रहा है की दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है| एक ताजा वाक्या दिल्ली से सटे इलाके गुडगाँव में हुआ है| गुडगाँव के सेक्टर 49 के आर्केडिया मार्केट में एक जज की पत्‍नी और बेटे को सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी| गोली लगने से घायल हुए दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| दोनों की ही हालत काफी नाजुक बताई जा रही है| इस घटना के आरोपी जज का गनर गिरफ्तार कर लिया गया है|

गुडगाँव में जज की पत्नी और बेटे को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली, आरोपी गनर गिरफ्तार

गुडगाँव में यह घटना दिनदहाड़े होने से इलाके में सन्नाटा पसरा है| इस घटना को गनर ने भरे बाजार में अंजाम दिया| गोली की आवाज सुनते ही लोग यहाँ-वहाँ भागने शुरू हो गए| फिलहाल इस वारदात के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है| इस घटना के बाद इलाके में लोग दहशत में है|

 

दिल्ली में दिनदहाड़े बैंक में लूट, कैशियर की गोली लगने से मौत, देखे सीसीटीवी वीडियो-

इस खबर की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया| घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुँच गए है| अस्पताल में भर्ती जज के बेटे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है तो वही महिला की हालत अब खतरे से बाहर है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here