Home सुर्खियां Girl Burnt to Death in Rohtas News in Hindi | ससुराल वालों...

Girl Burnt to Death in Rohtas News in Hindi | ससुराल वालों ने दहेज के चलते महिला को जलाकर मार डाला ?

नमस्कार दोस्तों, बिहार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपको बता दें कि रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के नरवर गांव में शनिवार की देर रात  बिहार पुलिस ने एक युवती की अधजली लाश बरामद की है। युवती के परिजनों यानी मायके वालों ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि वह उनकी बच्ची को काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।शनिवार रात को दहेज में कार की मांग करने लगे। जब युवती ने इस सब का विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जिंदा जलाकर मार डाला।

MP Bhopal Family Suicide Case Latest News in Hindi | परिवार के मुख्य संजीव जोशी ने भी देर रात दम तोड़ दिया

Girl Burnt to Death in Rohtas News in Hindi | The in-laws burnt the woman to death because of dowry? | ससुराल वालों ने दहेज के चलते महिला को जलाकर मार डाला पूरी खबर पढ़े

Girl Burnt to Death in Rohtas News in Hindi

मृतक महिला का नाम प्रतिमा कुमारी है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है, महिला के दो बच्चों है, जिसमे से एक तीन साल की एक बेटी और 2 साल का एक बेटा है। इस सनसनीखेज के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया, और मृतक महिला की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने आरोपी पति चितरंजन, ससुर नागेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ससुराल वालों ने दहेज के चलते महिला को जलाकर मार डाला ?

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना  रात के करीब बारह बजे की है। खबरे यह भी सामने आ रही है की दोनों बच्चो को सास लेकर फरार हो गई है। पुलिस परिजनों के घर छापेमारी कर रही है और बच्चो को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है।

आपकी जानकारी के प्रतिमा कुमारी ने 6 साल पहले चितरंजन से शादी की थी, युवती के पिता सुरेन्द्र सिंह ने अपनी सामर्थ्य अनुसार अपनी बेटी को कई उपहार दिए थे, लेकिन कुछ साल बाद ही प्रतिमा को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। पिता का स्पष्ट तौर पर कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज की लालच के चलते उनकी बेटी का मर्डर किया है, पिता ने बताया कि शादी की तकरीबन 1 साल बाद ही ससुराल वाले पैसे और कार डिमांड करने लगे थे, और इसी के चलते उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। युवती के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को इंसाफ मिले और ससुराल वाले सभी सदस्य गिरफ्तार हो। इस खबर पर आपका क्या कुछ कहना है ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here