Home सुर्खियां Gangwar in Ashok Vihar Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार में गैंगवार,...

Gangwar in Ashok Vihar Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार में गैंगवार, ताबतोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की हिंदू राष्ट्र (भारत) की राजधानी दिल्ली में गैंगवार के चलते माहौल एक बार फिर से तनावपूर्ण बन गया है। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठने लाजिमी है। ताजा खबर के मुताबिक दिल्ली की अशोक विहार में देर शाम दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक इस गंगवार में एक गुट के दो लोगों की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है।

Robbery With Hungarian Woman in Delhi: चेन स्नेचर्स ने विदेशी महिला के साथ की लूटपाट, 12,000 कैश, बैंक का कार्ड और मोबाइल चोरी

Gang war in Delhi's Ashok Vihar, 2 people killed in indiscriminate firing | Gangwar in Ashok Vihar Delhi News in Hindi | Delhi Ashok Vihar Gangwar Case | दिल्ली के अशोक विहार में गैंगवार, ताबतोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत

Gangwar in Ashok Vihar Delhi News in Hindi

जबकि दूसरे गुट का एक युवक गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों की पहचान की जा रही है, और सबूत जुटाना का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार में फ़िलहाल भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। पुलिस का शुरुआती जांच में पता चला है कि  रघु, भूरा और एक गुट का बदमाश तीनों स्कॉर्पियो से दिल्ली के जेलरवाला बाग़ पहुंचे।

Delhi Water Supply Suspend for 2 Days: दिल्ली में पानी की सप्लाई दो दिन के लिए बंद, इन इलाको में नहीं आयेगा पानी!

दिल्ली के अशोक विहार में गैंगवार, ताबतोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत

 ऐसे में जेलरवाला बाग़ के गलियों में तीन देर शाम सोमवार को घूम रहे थे, तभी विपक्षी गैंग का एक मेंबर डब्लू उनके सामने से गुजर रहा था।फिर तीनों ने डब्लू पर खुलेआम फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में डब्लू को गोली लग गई और वह घायल हो गया, इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई जिसमे रघु, भूरा को गोली लग गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

अवैध सट्टेबाजी पर नियंत्रण को लेकर हो चुकी है कई बार लड़ाई

पुलिस में शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों गैंग के बीच आपसी रंजिश थी, जिसके चलते यह गैंगवार हुई। दोनों गुटों के बदमाश अवैध सट्टेबाजी पर नियंत्रण चाहते है इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों गुटों के बीच कई झड़प हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here