Home सुर्खियां Jharkhand Deoghar kidnapping & Gang-Raped Case: झारखंड के देवघर में महिलाओं को...

Jharkhand Deoghar kidnapping & Gang-Raped Case: झारखंड के देवघर में महिलाओं को बंदूक की नोक पर किडनैप कर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

नमस्कार दोस्तों, झारखंड से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला (Jharkhand Deoghar kidnapping & Gang-Raped Case) सामने आया है, झारखंड में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर हमेशा सवाल उठाते रहे है, और अब झारखंड के देवघर जिला स्थित मधुपुर थाना क्षेत्र में महिला को कार से अगवा कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंग रेप) किया गय। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला अपनी ननद के घर बेलपाड़ा से कमरमंजिल पैदल आ रही थी।  इसी दौरान महिला को अकेला देख चार आरोपियों ने डॉल्फिन मोड़ पर रिवॉल्वर  दिखाकर कार में बिठा लिया, और फिर महिला को डुमरिया स्थित पतरो नदी के नज़दीक ले गए। जहां चारों आरोपी ने महिला के साथ झाड़ियां में दुष्कर्म किया, तो चलिए पूरा मामला विस्तार में जानते है।

Youth Dies After Being Burnt Alive in Ranchi: रांची में दुकान में लगी भीषण आग, स्टोर रूम में सोया कर्मचारी जिंदा जल गया

Four Men Gang-Raped Women After Kidnapping Them At Gunpoint in Jharkhand's Deoghar Kidnapping & Gang-Raped Case News in Hindi | महिलाओं को बंदूक की नोक पर किडनैप कर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Jharkhand Deoghar kidnapping & Gang-Raped Case

इतना सब कुछ होने के बाद महिला किसी तरह मधुपुर स्टेशन तक पहुंची और पूरी रात अपनी वहीं पर बिताई। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसडीपीओ विनोद रवानी, इंस्पेक्टर इंचार्ज रामदयाल मुंडा ने पुलिस की एक टीम का गठन किया, कड़ी मशक के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में देवरत महरा, श्याम सुन्दर दास को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव से, जबकि अजीत दास को चोरमारा गांव से गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।

Jharkhand Gangrape Case News: आदिवासी युक्ति के साथ 8 से 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बॉयफ्रेंड भी शामिल?

झारखंड के देवघर में महिलाओं को बंदूक की नोक पर किडनैप कर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

अभी जो ताज़ा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक झारखंड पुलिस अभी तक इस घटना में इस्तेमाल हुए वाहन को जप्त भी नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइकें जब्त की हैं। वही दूसरी तरफ पीड़ित महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। छापेमारी में पाथरोल थाना प्रभारी, पथरड्डा थाना प्रभारी, एसआई अरविंद कुमार, मनोज कुमार, सामंत कुमार सहित सशस्त्र पुलिसबल शामिल थे।

झारखंड में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

आपको बता दे की झारखंड से यह पहला मामला सामने नहीं आया है, इस प्रकार की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है, इन सभी घटनाओं के सामने आने के बाद झारखंड में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर समय समय पर सवाल उठाए जाते रहे है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Jharkhand Love Jihad News: जिहादी ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से की शादी, धर्मांतरण का बनाया दबाव, युक्ति ने कर ली आत्महत्या!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here