Home सुर्खियां Firing on Hapud Court Gate News in Hindi | हापुड़ कचहरी गेट...

Firing on Hapud Court Gate News in Hindi | हापुड़ कचहरी गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कैदी की गई जान, 1 जवान घायल!

नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कचहरी के गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक कैदी को मौत के घाट उतार दिया गया है। अभी जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक मारे गए कैदी को हरियाणा से पेशी पर लाया गया था। इस पूरे घटनाक्रम में एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है, पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मारा गया कैदी लाखन हरियाणा के अन्नागपुर का रहने वाला था।

Bipasha Basu Pregnant Baby Bump Photoshoot | बिपाशा बसु ने बोल्ड अंदाज में प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की, लोगो ने बोला कुछ ऐसा!

Firing on Hapud Court Gate News in Hindi | Prisoner Murder At Hapur Court Gate, Prisoner Killed, 1 Jawan Injured | हापुड़ कचहरी गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हरियाणा से पेशी पर लाए गए कैदी की हत्‍या, सिपाही भी घायल
Firing on Hapud Court Gate

Firing on Hapud Court Gate News in Hindi

साथ ही पुलिस ने बताया की साल 2019 में धौलाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप में जेल में बंद था, मंगलवार यानी आज के दिन कोर्ट में पेशी के लिए कैदी को हापुड़ कोर्ट लाया गया था, मौके की नजाकत को देखते हुए गेट पर खड़े कुछ बदमाशों ने कैदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके बाद उसकी वही मृत्यु हो गई। इस फायरिंग में लाखन के साथ ड्यूटी पर आया हरियाणा पुलिस का सिपाही चोटिल हो गए हैं, जिन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हापुड़ कचहरी गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कैदी की गई जान, 1 जवान घायल!

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब  कैदी को पुलिस वैन से उतारा जा रहा था। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने कैदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फिर वहां से फरार हो गए। घटनास्‍थल पर गोली लगने से तड़प रहे कैदी को लेकर पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया, वही दूसरी और गोली से घायल हुए सिपाही का अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे है

कोर्ट जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह खुले में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना होने से कोर्ट में सनसनी का माहौल बन गया है, घटनास्थल पर पुलिस के कई अधिकारी पहुंच चुके हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं साथ ही साथ कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।  अभी फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि है एक गैंगवार थी। इस तरह की घटना सामने आने के बाद प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

BJP MLA Subash Singh Death News in Hindi | भाजपा विधायक सुभाष सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here