Home सुर्खियां Firing in Greater Noida Farmhouse: ग्रेटर नोएडा के फार्महाउस में शादी समारोह...

Firing in Greater Noida Farmhouse: ग्रेटर नोएडा के फार्महाउस में शादी समारोह में गोलीबारी, एक युवक की मृत्यु

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली से सेट ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने शादी समारोह में गोली मारकर एक युवक की हत्या (Firing in Greater Noida Farmhouse) कर दी। यह सनसनीखेज मामला ग्रेटर नोएडा के एक फार्महाउस के सामने आया है। यूपी पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान 55 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। अशोक यादव अपने दोस्त के बेटी की शादी में आये हुए थे। सोमवार की रात फॉर्म हाउस में अशोक यादव के समधी शेखर यादव भी पहुंचे हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अशोक यादव और शेखर यादव के बिच पारिवारिक विवाद चल रहा है।

 इसे भी पढ़े – UP Badaun Dalit Man Beaten To Death News: 21वी सदी में भी सार्वजनिक नल से पानी पीने पर दलित युवक की पीट पीट कर हत्या

Firing in Greater Noida Farmhouse UP News in Hindi | Firing At A Wedding Ceremony in A Farmhouse in Greater Noida, 1 Dead | ग्रेटर नोएडा के फार्महाउस में शादी समारोह में गोलीबारी, एक युवक की मृत्यु

Firing in Greater Noida Farmhouse News

शादी समारोह के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, पुलिस ने अपनी शुरुआती बयान में कहां है कि गाजियाबाद निवासी शेखर यादव ने अशोक यादव पर फायरिंग की है। गोली लगने के तुरंत बाद अशोक यादव जमीन पर गिर पड़े, फायरिंग की आवाज सुनकर शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने अशोक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े – Best Camera Smartphone Under 20000 | फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए वनप्लस, सैमसंग और वीवो समेत ये पद हैं मजबूत

ग्रेटर नोएडा के फार्महाउस में शादी समारोह में गोलीबारी, एक युवक की मृत्यु

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ग्रेटर नोएडा के फार्महाउस में अशोक यादव के बेटे की शादी शेखर यादव की बेटी से हुई है। दंपति के बीच का विवाद अदालत की दहलीज पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि अशोक और शेखर के बच्चों का विवाद इस कदर बढ़ चुकी है की बात तलाक तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि शेखर यादव के पास लाइसेंस वाली रिवाल्वर मौजूद है। मृतक अशोक यादव के बेटे उपेंद्र यादव ने यूपी पुलिस से आरोपी आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है, और आरोपी की तलाश की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

इस दुखद खबर सामने आने के बाद अशोक यादव के परिवार में मातम पसर गया है, वही परिवार वाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं और आरोपियों की कड़ी से कड़ी सजा के मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश और दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

इसे भी पढ़े – What is Blue Aadhaar Card How To Apply: ब्लू आधार कार्ड क्या होता है, इसका क्या महत्व है और कैसे करे आवेदन?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here