Home सुर्खियां Earthquake In Taiwan News: कंप के तेज झटकों से हिला ताइवान, रिक्टर...

Earthquake In Taiwan News: कंप के तेज झटकों से हिला ताइवान, रिक्टर पैमाने पर 6.3 और 4.6 मापी गई तीव्रता

कुछ महीनों से दुनिया भर में भूकंप के झटके महसूस (Earthquake In Taiwan News) हो रहे हैं। यह झटके कई जगहों में हल्के होते हैं, जबकि कुछ तेज होते हैं। इस बार, भूकंप की वजह से ताइवान हिल गया है। आज ताइवान में तड़के दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

Earthquake In China News: चीन में 6.1 तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई तबाही, 111 लोगों की मौत 200 से अधिक लोग घायल

Earthquake In Taiwan News: Taiwan shaken by strong tremors, intensity measured 6.3 and 4.6 on Richter scale | कंप के तेज झटकों से हिला ताइवान, रिक्टर पैमाने पर 6.3 और 4.6 मापी गई तीव्रता

Earthquake In Taiwan News: ताइवान में आया बड़ा भूकंप

दक्षिणी चीन सागर में स्थित इस द्वीप में पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। इस तेज भूकंप के कारण ताइवान के कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों ने जान बचाने के लिए घरों से बाहर आने का फैसला किया।

झटके का असर ज्यादा महसूस हुआ

ताइवान में हुए इस 6.3 तीव्रता के भूकंप का केंद्र धरती के सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। इसके चलते भूकंप के झटके का असर ज्यादा महसूस हुआ, जिससे लोगों में भय का माहौल बना।

भूकंप क्या होता है

भूकंप एक नैचुरल आपदा होती है जिसका असर मानवों के जीवन और संपत्ति पर होता है। इसलिए, सरकारें और संगठन अपने क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उपायों पर काम कर रही हैं।

भूकंप के खतरे को समझते हुए, लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की जरूरत होती है। साथ ही, तकनीकी उन्नति और सुरक्षा उपायों में सुधार करना भी महत्वपूर्ण है ताकि भूकंप के असरों से नुकसान को कम किया जा सके

किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ

इस प्रकार, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ सजग रहना और सुरक्षित उपायों को अपनाना जरूरी है। आपको बताना चाहते हैं कि भूकंप की वजह से ताइवान में किसी भी प्रकार की नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

ताइवान सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने के लिए कहां है। बताना चाहते हैं कि भूकंप के दोनों झटके ताइवान के पूर्वी तट पर महसूस हुए थे। ताइवान के पूर्वी इलाके में बहुत ही कम लोग रहते हैं। क्योंकि दूसरा झटका कम था इसीलिए छोटे इलाके में बड़ा झटका महसूस हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here