Home सुर्खियां भूकंप के तेज झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश और नेपाल की राजधानी...

भूकंप के तेज झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश और नेपाल की राजधानी काठमांडू

भूकंप के तेज झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश और नेपाल की राजधानी काठमांडू: भारत के अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल में आज बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है| अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके काफी तेज थे| रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई| फिलहाल इस अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान भी खबर नहीं है| जबकि पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए| भूकंप के झटके ऐसे समय में महसूस जब अधिकतर लोग सो रहे थे| ऐसी खबरे है की भूकंप के झटको की वजह से घरों की दीवारें तक हिले लगी थी|

भूकंप के तेज झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश और नेपाल की राजधानी काठमांडू

भारत में अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके तकरीबन देर रात 1 बजकर 45 मिनट पर महसूस किए गए| आपको बता दें की अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या लगभग 1.2 मिलियन है| अरुणाचल के साथ-साथ तिब्बत के एरिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए|

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके तीन बार काफी तेज गति से महसूस किए गए| पहला झटका काठमांडू में तड़के सुबह करीब 6.14 मिनट पर आया. उसके बाद 6.29 मिनट पर काठमांडू में इसकी तीव्रता 4.8 और 6.40 मिनट पर ढढिंग जिले में 5.2 और 4.3 रिक्टर स्केल रही| फिलहाल भूकंप के झटको से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान भी खबर नहीं है|

भूकंप के झटके से ऐसे करे बचाव

भूकंप आने की स्तिथि में अपने घर से बाहर निकले और खुले मैदान की तरफ भागे| बिजली के खम्भों, बड़ी-बड़ी बिल्डिंग आदि के पास खड़े ना हो| अगर आप ड्राइव कर रहे है तो सड़क के किनारे रुक जाए| ध्यान रखे की आप ऐसे समय में किसी पुल या पिलर के पास ना अपने वाहन को ना रोके| अगर भूकंप आने की स्तिथि में घर से निकलना संभव ना होतो तो घर में रखे टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं| सीढ़ियों पर चलने से बचे| भूकंप के झटके बंद होने पर भी सतर्कता बनाए रखे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here