Home सुर्खियां E-Cigarette Ban in Bhopal News: भोपाल में ई-सिगरेट, फ्लैवर्ड हुक्का पर प्रतिबंध,...

E-Cigarette Ban in Bhopal News: भोपाल में ई-सिगरेट, फ्लैवर्ड हुक्का पर प्रतिबंध, जाने कारण!

नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी  ई-सिगरेट का सेवन करते है, और आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो आज की खबर आपके लिए होने वाली है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर प्रतिबंध (E-Cigarette Ban in Bhopal) लगा दिया गया है। भोपाल के कलेक्टर द्वारा यह प्रतिबंध लगाया गया है। इससे संबंधित आदेश भी शुक्रवार देर रात जारी कर दिया गया है। तो चलिए विस्तार में खबर पढ़े है।

E-Cigarette Ban in Bhopal News in Hindi, E-Cigarette Ban Center Government Ban On Flavored Hookah Bhopal Collectors Order Issued E Cigrate Per Ban Breaking News

E-Cigarette Ban in Bhopal News

भोपाल के कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का चाहे पूर्ण उत्पाद के रूप में हो या इसके किसी भाग के रूप में, उत्पादन या विनिर्माण या आयात हो निर्यात या परिवहन या विक्रय या वितरण को प्रतिबंधित किया गया है। कोई भी एडवर्टाइजमेंट कंपनी वाले व्यक्ति ई सिगरेट का विज्ञापन नहीं कर सकता, और न ही उसका उपयोग कर सकता है।

भोपाल में ई-सिगरेट, फ्लैवर्ड हुक्का पर प्रतिबंध, जाने कारण!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में इलेक्ट्रानिक सिगरेट (Bhopal E-Cigarette Ban) समेत अन्य नशीले पदार्थों का संग्रहण एवं विक्रम करने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। इलेक्ट्रानिक निकोटिन डिलिवरी सिस्टम में उपयोगकर्ता विभिन्न रसायनों के संपर्क में आते हैं। इन पदार्थों में नाइट्रोसामाइन्स, बेंजीन, इथिलीन ऑक्साइड और एक्रीला माइड जैसे तत्व शामिल होते हैं। ये सभी नशीले पदार्थ कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बनते हैं। साथ ही ये शरीर के तंत्रिकातंत्र को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। गौरतलब है इलेक्ट्रानिक सिगरेट को केंद्र सरकार पहले ही प्रतिबंधित कर चुकी है।

अगर आपको नहीं मालूम तो आपको बता दें कि 5 दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा भी E-cigarette ban violations ई-सिगरेट को बैन किया गया था। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट धड़ल्ले से बिक रही है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (Electronic Cigarettes) के मैन्युफैक्चर, बिक्री और विज्ञापनों पर रोक लगाने वाले कानून (Bhopal E-Cigarette Ban) को सख्ती से लागू करने के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया था। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here