Home सुर्खियां Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर में डॉक्टर पर लगा 4...

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर में डॉक्टर पर लगा 4 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप!

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक डॉक्टर द्वारा अपने क्लीनिक में एक 4 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। तो चलिए जानते आखिरकार पूरा मामला क्या है?

Doctor accused of molesting a 4-year-old girl in Delhi's Adarsh Nagar News in Hindi, Delhi Crime News | दिल्ली के आदर्श नगर में डॉक्टर पर लगा 4 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप!

दिल्ली में डॉक्टर पर लगा 4 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप!

दिल्ली के पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है, रविवार को हुई छेड़छाड़ की कथित घटना सोमवार को पीड़िता की मां ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।

पीड़िता की माँ ने अपनी शिकायत में क्या  बताया?

पीड़िता की माँ ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 4 साल के बच्ची के पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उसकी माँ उसे घर के पास आदर्श नगर स्थित एक क्लीनिक पर ले गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि “जब वह लड़की के साथ क्लीनिक के अंदर गई तो उसे याद आया कि वह अपना बटुआ बाहर भूल गई है। मां ने पुलिस को बताया कि जब वह अंदर गई तो उसने पाया कि डॉक्टर ने लड़की के कपड़ों के अंदर हाथ डाला हुआ था। इसके बाद उसने उसी दिन मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया।”

दिल्ली पुलिस का क्या कुछ कहना है ?

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “पीड़िता की मां द्वारा उसी दिन शिकायत दर्ज कराने के बाद हमने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। अधिकारी ने कहा, ” दिल्ली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, डॉक्टर को आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here