Home सुर्खियां Against Ban On Education Of Girls | अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा...

Against Ban On Education Of Girls | अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

नमस्कार दोस्तों, अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान हुकूमत ने कुछ ही समय पहले अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद ना केवल अफगानिस्तान में बल्कि देश विदेश में भी विरोध किया गया, अफगानिस्तान समेत कई अन्य देशों में इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अमेरिका में भी तालिबान सरकार की इस नीति पर विरोध शुरू कर दिया है, लोगों ने इस नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प ले लिया है।

Demonstration in America Against Ban On Education Of Girls in Afghanistan News in Hindi | अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

Demonstration in America against ban on education of girls in Afghanistan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए अफगान कल्चरल सोसायटी की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा हम अफगानिस्तान की लड़कियों के क्या दिखाने के लिए आवाज उठाएंगे, शिक्षा का अधिकार सभी को है। जबसे तालिबानियों ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तभी सही तभी से अफगानिस्तान लड़कियों से पढ़ने का अधिकार छीन लिया गया है, जोकि सरासर गलत है। हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि ऐसा ना हो, और अफगानिस्तान में भी लड़कियों को पढ़ने का अधिकार मिल सके।

अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

आपको बता दें कि अफगान सोसायटी के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने की मांग की।  उनका कहना है कि अफगानिस्तान की लड़कियों को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, जो उनका मूलभूत अधिकार है। प्रदर्शनकारी हिकमत सोरोश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा विश्व तालिबान सरकार के तानाशाही फरमानो को देख रहा है। संयुक्त राष्ट्रीय को इसमें दखल देना चाहिए, अफगानिस्तान की लड़कियों के अधिकारों का संरक्षण किया जा सके। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here