Home सुर्खियां Delhi Water Crisis in Summer Season | हर‍ियाणा ने रोका द‍िल्‍ली के...

Delhi Water Crisis in Summer Season | हर‍ियाणा ने रोका द‍िल्‍ली के ह‍िस्‍से का पानी, हो सकती है पानी की जबरदस्त किल्लत!

नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी को मालूम है राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन पानी का संकट बढ़ता जा रहा है, इसके पीछे की मुख्य कारण क्या है? आज हम Delhi water crisis in summer Season के बारे में बात करने वाले हैं। हर‍ियाणा सरकार की ओर से यमुना नदी में छोड़े जाने वाली पानी को लेकर एक फ‍िर व‍िवाद खड़ा हो गया है। यमुना नदी का जलस्तर घट गया है, यह जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से साझा की गई है, सरकार का आरोप है कि हरियाणा सरकार द‍िल्‍ली के ह‍िस्‍से के पानी को पूरा नहीं छोड़ रही है।

Delhi Water Crisis in Summer Season | Haryana stopped the water in Delhi's part, there could be a severe shortage of water | हर‍ियाणा ने रोका द‍िल्‍ली के ह‍िस्‍से का पानी, हो सकती है पानी की जबरदस्त किल्लत!

Delhi Water Crisis in Summer Season

दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार द्वारा कम पानी छोड़े जाने के कारण वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य 674.5 फुट से घटकर इस साल के न्यूनतम स्तर 669 फुट (समुद्र तल से 5.5 फीट नीचे) पर  पहुंच चुका है, और इसका प्रभाव दिल्ली के कई अन्य इलाकों में देखने को मिल रहा है, राजधानी दिल्ली के कई इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं, अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में दिल्ली के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

हर‍ियाणा ने रोका द‍िल्‍ली के ह‍िस्‍से का पानी, हो सकती है पानी की जबरदस्त किल्लत!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की यमुना नदी में लगातार जल स्तर घटने को देखते हुए दिल्ली जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को वजीराबाद बैराज का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसी के साथ उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली में पानी कम छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त की थी। उनका कहना है की वजीराबाद तालाब दिल्ली का सबसे महत्वपूर्ण जलाशय है, जो उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली कई इलाकों के लिए पानी का मुख्य स्रोत है।

यही नहीं आपकी जानकारी के लिए बात दे की पानी की कमी के चलते हैं, दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स अपनी कैपेसिटी से कम क्षमता पर काम कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो दिल्ली वासियों को आने वाले दिनों में पानी की किल्लत के चलते कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब यह देखना होगा अरविंद केजरीवाल यानि दिल्ली सरकार इस समस्या से दिल्ली के लोगों को कैसे निजात दिलाती हैं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here