Home सुर्खियां तीस हजारी कोर्ट में हुई दिल्ली पुलिस और वकीलों की झड़प का...

तीस हजारी कोर्ट में हुई दिल्ली पुलिस और वकीलों की झड़प का CCTV Video आया सामने

तीस हजारी कोर्ट में हुई दिल्ली पुलिस और वकीलों की झड़प का CCTV Video आया सामने: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प होने की खबर सामने आ रही है। बता जा रहा है वकीलों और पुलिस के बीच यह झड़प पार्किंग विवाद को लेकर हुई है। विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। ताजा जानकारी के मुताबिक इस झड़प के दौरान फायरिंग होने की भी खबर है जबकि कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी खबर सामने आ रही है।

 दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस का वकीलों के बीच हिंसक झड़प
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस का वकीलों के बीच हिंसक झड़प

वकीलों समूह किया है की इस झड़प में उनका एक साथी वकील घायल हुआ है। जिसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

वकीलों ने आरोप लगाया कि उनके दो सहयोगी घायल हो गए, इसमें एक पुलिस की गोलीबारी में घायल हुआ. हालांकि, पुलिस ने इनकार किया कि उसने गोली चलायी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पार्किंग के मुद्दे पर कुछ वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस होने के बाद घटना ने गंभीर रूप धारण कर लिया।

तीस हजारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जय बिसवाल ने बताया कि एक पुलिस वाहन ने एक वकील के वाहन को टक्कर मार दी, जब वह अदालत में आ रहे थे। जब वकील ने इसपर विरोध किया तो उनका मजाक उड़ाया गया और 6 पुलिस कर्मी उन्हें अंदर ले गए और उनकी पिटाई की। लोगों ने इसे देखा तो पुलिस को बुलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here