Home सुर्खियां Deadly Attack on BJP Leader in Odisha: ओडिशा के बालासोर जिले में...

Deadly Attack on BJP Leader in Odisha: ओडिशा के बालासोर जिले में भाजपा के नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल!

नमस्कार दोस्तों, उड़ीसा से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को एक भारतीय जनता पार्टी के नेता पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभी जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक भाजपा नेता पर यह हमला उस दौरान हुआ जब वह सुबह टहलने निकले थे। उड़ीसा पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोरो में स्थानीय बीजेपी यूनिट के उपाध्यक्ष लोकनाथ राउत पर हमला हुआ है।

School Bus Caught Fire in Palwal: बच्चों को ले जा रही बस में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बची बच्चों की जान!

Deadly Attack on BJP Leader in Odisha | Deadly attack on Bharatiya Janata Party leader in Odisha's Balasore district | ओडिशा के बालासोर जिले में भाजपा के नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल!

Deadly Attack on BJP Leader in Odisha Balasore

पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के नेता और सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, इसी दौरान 2 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना सोरो पुलिस स्टेशन काफी नजदीक हुई है। इस जानलेवा हमले में घायल होने के बाद नेता को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में एडमिट कराया, और पुलिस को सूचित किया।

ओडिशा के बालासोर जिले में भाजपा के नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में लोकनाथ राउत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सोरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जब उनकी तबीयत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला जिसके बाद उन्हें बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा है कि व्यावसायिक या राजनीतिक कारणों के चलते राउत पर यह हमला किया गया है।

पत्नी स्थानीय नगरपालिका में भाजपा से पार्षद हैं

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के यह नेता एक बस और चावल मिल के मालिक हैं। हो सकता है कि यह अटैक व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हुआ हो। जानकारी की बता दें कि राउत की पत्नी स्थानीय नगरपालिका में भाजपा से पार्षद हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि इस हमले का कारण क्या था। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Muslim Father Rape With Daughter: मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, एक बार फिर बाप बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here