Home सुर्खियां Cyclone Fani Live Updates: चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा में दी दस्तक,...

Cyclone Fani Live Updates: चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा में दी दस्तक, राहत-बचाव की टीमें हाईअलर्ट

Cyclone Fani Live Updates: चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा में दी दस्तक, राहत-बचाव की टीमें हाईअलर्ट बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फोनी अब ओडिशा में दस्तक दे चूका है| फोनी तूफान इ आने का सबसे पहला असर ओडिशा में दिखाई दे रहा है| फोनी तूफान की वजह से हवा 200 किमी की रफ़्तार से चल रही है| आईएमडी के अनुसार यह तूफान विशाखापत्तनम से महज 150 किमी दूर है। तूफान की गति 150 किमी से अधिक है| फोनी तूफान की वजह से तटीय राज्य ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हाईअलर्ट जारी है| चक्रवाती तूफान फोनी की वजह से ओडिशा में अगले दो दिनों तक रेल और विमान सेवाएं बाधित रहेंगी| दो दशकों बाद इतना बड़ा चक्रवाती तूफान ओडिशा के तट से आज दोपहर में टकराएगा| कोलकाता-चेन्नई रूट पर 200 से अधिक ट्रैन शनिवार तक रद्द करने का फैसला लिया गया है|

Cyclone Fani Live Updates: चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा में दी दस्तक, राहत-बचाव की टीमें हाईअलर्ट

– फोनी तूफान से निपटने के लिए विशाखापत्तनम में नेवी की 13 एयरक्रॉफ्ट तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकट की परेशानी में राहत कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

– सैटेलाइट के माध्यम से फोनी तूफान पर बारीकी से नजर राखी जा रही है| लेटेस्ट तस्वीरों के अनुसार तूफान ‘पुरी’ को पार कर चूका है|

– आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कोट्टूरु में NDRF की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। फोनी तूफान के खतरे का सामना करने के लिए हर संभव कदम उठाएं जा रहे है|

– भुवनेश्वर मेट विभाग के एच आर विश्वास ने जानकारी दी की यह एक गंभीर श्रेणी का तूफान है। फोनी तूफान सुबह करीब 8 बजे ओडिशा के तट से टकराया। इसके साथ ही पुरी में इसके करीब 10.30 बजे तक पहुंचे की उम्मीद है।

– फोनी तूफान से ओडिशा और आंध्र प्रदेश कफ प्रभावित है| इस तूफान को मौसम विभाग ने ग्रेड पांच में रखा है| जिसका मतलब होता है की तूफान की वजह से काफी बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है| हर हालात के लिए रहत और बचाव की टीम को तैनात किया गया है|

– यह वीडियो ओडिशा के पारादीप की है| इस वीडियो में हवाओं की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है|

– फानी तूफान खतरे को देखते हुए ओडिशा के अलग-अलग जिलों से बीते 24 घंटो के अंदर 10 लकह के करीब लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है| इन लोगों के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था गई है| खाने के लिए 5000 किचन की व्यवस्था की गई है|

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल का टॉप कमांडर्स के मारे जाने की खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here