Home सुर्खियां Congress Indian National Congress Youtube Channel Deleted | कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब...

Congress Indian National Congress Youtube Channel Deleted | कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है, जाने कारण!

नमस्कार दोस्तों, कांग्रेस पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों की जानकारी बताने की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है, जिसके बाद पार्टी के खेमे में हड़कंप मच गया है। यूट्यूब चैनल के डिलीट होने की जानकारी कांग्रेस ने खुद अधिकारी टि्वटर हैंडल से ट्वीट करके दी है। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने कहा है कि “हमारा YouTube चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस को डिलीट कर दिया गया है हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं” तो चलिए विस्तार में पूरा मामल जानते है।

Buddha Statue Found in China’s Yangtze River | चीन की यांग्तजी नदी नदी में मिली बुद्ध की प्रतिमाएं, हुआ चमत्कार!

Congress Indian National Congress Youtube Channel Deleted Before Bharat Jodo Yatra News in Hindi | कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है, Bharat Jodo Yatra Kya Hai ?
Congress Youtube Channel Deleted

Congress Indian National Congress Youtube Channel Deleted

इसी साथ कांग्रेस पार्टी ने जानकारी दी कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि यूट्यूब चैनल डिलीट होने का कारण क्या है? इसके अलावा, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसा तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग की वजह से हुआ है। हमें जल्दी उम्मीद है कि हमारा यूट्यूब चैनल वापस आ जाएगा। अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है।

 Bharat Jodo Yatra Kya Hai ?

कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करने वाले हैं,  तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में आपको कांग्रेस पार्टी का झंडा नहीं देखने को मिलेगा। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के हाथ में केवल तिरंगा देखने को मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रही है, यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा और यह यात्रा करीब 150 दिनों तक चलने वाली है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को लेकर इतना उत्साहित है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी सोशल प्रोफाइल की डीपी बदल दी है और सभी ने भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लगाया है।

भारत जोड़ो यात्रा स्लोगन

राहुल गांधी ने मंगलवार को इस यात्रा का लोगो, नारा और थीम के लॉन्च किया था, और इसके बाद से ट्विटर पर यह ट्रेड कर रहा है “एक तेरा कदम, एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन, आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें।” कांग्रेस पर पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर आप क्या कुछ टिप्पणी करना चाहेंगे? कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

CM Yogi Adityanath Will Pay Tribute To Rana Beni Madho Singh News | कौन हैं 1857 की क्रांति के नायक राणा बेनी माधव सिंह?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here