Home सुर्खियां Class 10 Student Commits Suicide in UP Bulandshahr News in Hindi –...

Class 10 Student Commits Suicide in UP Bulandshahr News in Hindi – यूपी में सहपाठी द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद कक्षा 10 की छात्रा ने की खुदकुशी ?

नमस्कार दोस्तों, बुलंदशहर में एक सहपाठी द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने और उसके रिश्तेदारों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। यह जानकारी बुलंदशहर की पुलिस द्वारा मीडिया के साथ शेयर की गई है। 9 अक्टूबर 2021 यानी शनिवार को 15 वर्षीय बच्ची का शव छत से लटका पाया गया। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है ? और आखिरकार बच्ची ने खुदकुशी क्यों की ?

Punjab Bathinda Gang Rape With A Woman News in Hindi – ऑपरेशन थिएटेर में गैंगरेप, महिला ने अस्पताल के स्टाफ पर लगाया आरोप

Class 10 Student Commits Suicide in UP Bulandshahr News in Hindi - बुलंदशहर में एक सहपाठी द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद कक्षा 10 की एक छात्रा की आत्महत्या से मौत हो गई

Class 10 Student Commits Suicide in UP Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर की पुलिस ने 15 वर्षीय पीड़िता लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है, वही लड़की के पिता ने 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराई है।शिकायत के मुताबिक 8 अक्टूबर 2021 को लड़की के सहपाठी ने कथित तौर पर उसे परेशान किया और उसके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। जिसके बाद लड़की ने स्कूल के प्रिंसिपल को इसकी शिकायत की उसके बाद प्रिंसिपल ने उसके सहपाठी को डांट फटकार लगाई।

शिकायत में बताया गया है कि स्कूल में यह सब कुछ होने के बाद आरोपी लड़का 15 अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा, और गाली गलौज करने लगा। अगले दिन फिर आरोपी लड़की को कॉल में परेशान करने लगा, और उसके साथ बदसलूकी भी करने लगा। इसी साथ वह उसे धमकाने भी लगता है। इन सब से परेशान होकर 15 वर्षीय लड़की अपने घर की छत पर लटक कर जान दे दी। मौका ए वारदात से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस लड़की की परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार किया गया है या फिर नहीं इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आपका इस खबर पर क्या कहना है ? हमे कमेंट करके जरूर बताएं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

वर्ल्ड स्टैंडर्ड डे 14 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है ? | World Standards Day Quotes Shayari Status in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here