Home सुर्खियां मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से पांच लोगों...

मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से पांच लोगों की मौत

मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से पांच लोगों की मौत: मुंबई के घाटकोपर एरिया में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर है| बताया जा रहा है की इस घटना में क्रैश हुआ विमान यूपी सरकार का था| यह दर्दनाक हादसा घाटकोपर के सर्वोदयनगर के पास हुआ है जो एक रिहायशी एरिया है| 12 सीटों वाले इस चार्टर्ड विमान में हादसे के समय चार लोग सवार थे| जिनकी इस घटना में मौत हो गई है| घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी और अन्य राहत और बचाव दल घटना स्थल पर पहुँच गए है| यह घटना आज करीब दोपहर के 1.35 मिनट पर हुई।

मुंबई के रिहायशी इलाके में गिरा चार्टर्ड प्लेन, 4 लोगों की मौत

एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। जिस जगह यह हादसा हुआ है वह निर्माणकार्य चल रहा है। फिलहाल विमान के क्रैश होने के कारणों का पता कुछ पता नहीं चल सका है|

मीडिया न्यूज़ में इस चार्टर्ड प्लेन को यूपी सरकार का बताया जा रहा है| जिस पर यूपी के प्रिंसपल सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी बयान जारी दी है की यूपी सरकार ने घाटकोपर में क्रैश हुए विमान में यूवाई एवियशन को बेच दिया था|

नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार इस घटना में विमान में सवार दो पायलट, दो इंजीनियर और सड़क पर चल रहे एक राहगीर की मौत हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान कैप्टन पी.एस राजपूत, कॉ-पायलेट मारिया जुबैरी, असिस्टेंट इंजीनियर सुरभि, एयरक्राफ्ट टेक्निशियन मनीष पांडे के रूप में हुई हैं।

कल बुधवार को नासिक के पास एक सुखोई विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था। ये विमान भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाला था। हालांकि, इसमें सवार दोनों ही पायलट पेराशूट की मदद से बच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here