Home सुर्खियां Bull Terror in Jamshedpur Jharkhand: जमशेदपुर में सांड का आतंक, दो लोगों...

Bull Terror in Jamshedpur Jharkhand: जमशेदपुर में सांड का आतंक, दो लोगों की मौत, 12 घायल!

नमस्कार दोस्तों, झारखंड से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर शहर में  इन दिनों अपराधियों से ज्यादा लोगों को आवारा पशुओं से डर लगने लगा है। आपको बता दें कि आवारा सांडो ने 1 महीने के अंदर 2 लोगों की जान ले ली है, और कई अन्य लोगों को घायल कर दिया है, बताया जा रहा है कि अब तक 12 लोग घायल हो चुके हैं जिसमें से कुछ को गंभीर चोट आई है। यही कारण है कि जमशेदपुर शहर के लोग अब सड़कों पर घूमने से डर रहे हैं, बता दे कि गर्मियों के दिनों में सांड पूरी तरह से आक्रोशित हो गए हैं  और आए दिन शहर में लोगों और चीजों पर हमला कर रहे हैं जिसके चलते लोगों के मन में दहशत का माहौल है। जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं वह हाथ में लाठी-डंडे लेकर निकल रहा है ताकि अपना बचाव कर सकें।

Pitbull Dog Attack in Gorakhpur UP News | यूपी गोरखपुर में 8 साल के बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, परिवार ने शिकायत दर्ज कराई!

Bull Terror in Jamshedpur Jharkhand News in Hindi | Bull terror in Jamshedpur thrashing two people to death 12 injured | जमशेदपुर में सांड का आतंक, दो लोगों की मौत, 12 घायल!

Bull Terror in Jamshedpur Jharkhand

झारखंड के जमशेदपुर शहर की सभी सड़कों पर सांडों का कब्जा है तो वही दूसरी तरफ टेल्को के लोग तो घर छोड़कर बाहर जाने को मजबूर है। टेल्को मंडल क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर एक सांड का ऐसा आतंक है  जो लोगों पर घर से बाहर निकलते ही हमला कर देते हैं, इसी सांड ने अब तक 4 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शाम के समय सांड से बचने के लिए मशाल का सहारा लेते हैं, स्थानीय लोगों को कहना है कि बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हमेशा डर बना रहता है क्या ही उन पर सांड हमला ना कर दे।

Pitbull Dog Attack on Law Student in Amroha UP | यूपी के अमरोहा में पिटबुल डॉग ने लॉ स्टूडेंट पर हमला कर दिया, ₹5000 का जुर्माना लगा

जमशेदपुर में सांड का आतंक, दो लोगों की मौत, 12 घायल!

एक तरफ तो सांड के आतंक के कारण 2 लोगों की जान जा चुकी और 12 लोग घायल हो चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार का कहना है कि  प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द लोगों को इस दिक्कत से निजात दिलाया जाएगा, प्रशासन प्रयास करेगा कि इन सभी आवारा पशुओं को किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। इन घटनाओ के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट करके बताएं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here