Home सुर्खियां Breaking News Pakistan Blast in Mosque News | पाक के पेशावर की...

Breaking News Pakistan Blast in Mosque News | पाक के पेशावर की मस्जिद में फिदायीन हमला, 90 लोगों की मृत्यु और 150 लोग घायल

नमस्कार दोस्तों, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जैसे कि आप सभी को मालूम है पाकिस्तान की धरती पर सोमवार यानी 30 जनवरी 2023 को पेशावर (Peshawar) स्थित मस्जिद (Mosque) में बम ब्लास्ट (Bomb Blast) हुआ था, जिसमें पहले कुछ लोगों की जान जाने की खबर सामने आई थी। लेकिन अभी जो ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस हादसे में कब तक 90 लोगों की जान जा चुकी है, यही नहीं मस्जिद के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि 150 से अधिक लोग इस हमले में घायल हुए है, जिसमे से कुछ की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

Bus Accident in Pakistan Balochistan | पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा बस हादसा, 39 यात्रियों की मौत, कई घायल!

Terrorist Attack Breaking News Pakistan Blast in Mosque News in Hindi, Pakistan Blast in Mosque, Pakistan Fidayeen Attack in Mosque, पाक के पेशावर की मस्जिद में फिदायीन हमला, 90 लोगों की मृत्यु और 150 लोग घायल

Breaking News Pakistan Blast in Mosque News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके (Peshawar Police Lines Area) में स्थित मस्जिद में विस्फोट के बाद इमारत क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को भी ढहा दिया गया है। पाकिस्तान पुलिस के शुरुआती जांच में निकल के सामने आया है की आतंकवादियों ने खुद को बम से उड़ा लिया था। यानि यह एक फिदायीन हमला (Fidayeen Attack) था।

पाक के पेशावर की मस्जिद में फिदायीन हमला, 90 लोगों की मृत्यु और 150 लोग घायल

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस खौफनाक बम ब्लास्ट (Bomb Blast) में अब तक 90 लोगों से अधिक की जान जा चुकी है, और इन आकड़ो में वृद्धि भी हो सकती है क्योंकि अभी भी मलबे के नीचे काफी लोगों के शव दबे हुए है। बताया जा रहा है की मरने वालो और घ्याल होने वालो में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसे एक फिदायीन हमला (Fidayeen Attack) ही माना जा रहा है। जहां पर हमला हुआ है, वो किलेबंद क्षेत्र है और बेहद ही सुरक्षित माना जाता है। आपको बता दे की इस फिदायीन हमले के दौरान मस्जिद में नमाज चल रही थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि मस्जिद की छत गिर गई, यही कारण है की अभी भी मलबे के नीचे काफी लोग दबे हो सकते हैं।

22 साल में पाकिस्तान में कितने आतंकी हमले

आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 22 सालों में पाकिस्तान में करीब 16,000 आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 28000 नागरिकों की जान जा चुकी है। जिसमें पाकिस्तान के आम लोग समेत पुलिस और सेना के जवान शामिल है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले और फिदायीन अटैक बढ़ रहे है। जो की पाकिस्तान सरकार के लिए बेहद चिंता का विषय है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Police Officer Firing On Odisha Health Minister Naba Kishore Das | ओडिशा के मंत्री नब दास को ASI ने करीब से मारी गोली, देखे वीडियो!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here