Home सुर्खियां Brahmapur (Odisha) Courtroom Case News in Hindi | नशे में धुत आरोपी...

Brahmapur (Odisha) Courtroom Case News in Hindi | नशे में धुत आरोपी ने महिला जज की गर्दन पर रखा चाकू, बढ़ाई गई सुरक्षा!

नमस्कार दोस्तों , ओडिशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ओडिशा के बेरहामपुर में एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी ने कोर्ट में महिला सब डिवीजिनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर हमला कर दिया। आपको बता दे की यह घटना सोमवार की है। आरोपी ने मजिस्ट्रेट प्रज्ञा प्रमिता प्रतिहारी के गले पर 10 सेकंड तक चाकू रखा, गनीमत थी कि मजिस्ट्रेट अपनी जगह से तुरंत हट गईं। कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों ने आरोपी को पकड़ लिया, पुलिस ने आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। तो चलिए विस्तार में पूरा मामला जानते है।

Apple 2023 iphone 15 Design Leak See Photos | कुछ इस तरह हो सकते है iPhone 15 Series के फ़ोन! लॉच से पहले लीक हुआ डिजाइन!

Brahmapur (Odisha) Courtroom Case; Youth Tries To Attack Judge With Knife Odisha News in Hindi | नशे में धुत आरोपी ने महिला जज की गर्दन पर रखा चाकू, बढ़ाई गई सुरक्षा!

Brahmapur (Odisha) Courtroom Case News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ओडिशा के बेरहामपुर में कोर्ट में महिला सब डिवीजिनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर हमला करने वाले आरोपी का नाम भगवान साहू है। बताया जा रहा है की आरोपी जमानत पर बहार था। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया, इस दौरान आरोपी नशे में धुत था। पूछताछ करने पर वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा।

नशे में धुत आरोपी ने महिला जज की गर्दन पर रखा चाकू, बढ़ाई गई सुरक्षा!

आपको बता दें कि यह घटना दोपहर के 2:30 बजे की है, पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद किया है। फिलहाल आरोपी को  बैद्यनाथपुर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। पुलिस आरोपी से हमला करने का मकसद जाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया की आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर बड़ा बाजार पुलिस स्टेशन में पहले से 4 केस दर्ज हैं।

कौन है आरोपी  भगवान साहू?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की  भगवान साहू बर्तनों का काम करता है, और उसका अक्सर बड़े व्यापारियों के साथ झगड़ा हुआ करता है। कई बार तो ऐसे हुआ है की गाली गलौज से शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक पहुंच चुकी है। यही कारण है कि उस पर पहले से भी केस दर्ज है। हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के मामलों में अपनी कोर्ट की पेशी के बारे में पूछने गया था। वहीं उसने घटना को अंजाम दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इस घटना के बारे में आप क्या कुछ कहना चाहेंगे ? कमेंट करके जरूर बताएं। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबर पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Bomb in Indian Public School in Delhi News | दिल्ली के एक स्कूल को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, स्कूल खाली कराया गया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here