Home सुर्खियां Boyfriend Shot Girlfriend At OYO Hotel Delhi | दिल्ली के ओयो होटल...

Boyfriend Shot Girlfriend At OYO Hotel Delhi | दिल्ली के ओयो होटल में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सिर मारी गोली, खुद की भी जान लेने की कोशिश!

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली में अपराधिक गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है, अब ताजा मामला दिल्ली के ओयो होटल से सामने आया है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी दिल्ली के Oyo Hotel में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, अभी जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी ने लड़की के सिर में गोली मारी, जिसके चलते लड़की की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद लड़के ने खुद की जान लेने के लिए खुद को गोली मारी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दिल्ली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

OYO Ka Full Form |  ओयो फूल फॉर्म | OYO से ही क्यों बुक करें ?, Rating क्या है ?

Boyfriend Shot Girlfriend At OYO Hotel Delhi Mundka News in Hindi, Murder Case in Mundka Oyo Hotel, Murder Oyo Hotel Fire Man Killed Girlfriend Love Affair police Delhi News

Boyfriend Shot Girlfriend At OYO Hotel Delhi Mundka News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना राजधानी दिल्ली के Oyo Hotel  में हुई है, आरोपी की उम्र 38 साल है, जिसका नाम प्रवीण ऊर्फ सीटू है और दिल्ली के नरेला इलाके में रहता है, उसकी दोस्ती  39 साल की गीता नाम की महिला से थी। मंगलवार को दोनों एक साथ नरेला के ओयो होटल में गए थे, ओयो होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद प्रेमी ने अपना आपा खो कर अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मार दी, और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दिल्ली के ओयो होटल में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सिर मारी गोली, खुद की भी जान लेने की कोशिश!

ओयो होटल में गोली चलने की आवाज सुनकर होटल में हड़कंप मच गया, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने युक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने निकल कर आया है कि प्रवीण भी शादीशुदा है और उसकी पत्नी सुशीला बच्चों के साथ गांव में रहती है।

हुए बड़े खुलासे !

पुलिस का शुरुआती जांच में पता चला है की इसी साल 21 सितंबर 2022 को गौरव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप मृतक के पिता ने प्रवीण ऊर्फ सीटू पर लगाया था, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 18 नवंबर 2022 को अंतरिम जमानत पर बाहर आया था। पुलिस इस मामले की कई अलग-अलग एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Walmart Shooting in Virginia America News | अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना, 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here