Home सुर्खियां बिहार: PUBG खेलते-खेलते 17 साल के लड़के की मौत, फांसी लगाकर दी...

बिहार: PUBG खेलते-खेलते 17 साल के लड़के की मौत, फांसी लगाकर दी जान

बिहार: PUBG खेलते-खेलते 17 साल के लड़के की मौत, फांसी लगाकर दी जान :- ऑनलाइन गेम के बच्चे और बड़े दोनों ही दीवाने है। आज कल दुनियाभर के देशों में PUBG गेम काफी ट्रेंडिंग है। लेकिन यह गेम कई लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन गयी है। इस गेम के लोग इस कदर दीवाने है की वे अपनी जान तक की परवाह नहीं कर रहे है। जी, हाँ घंटोभर PUBG गेम खेलने में मशगूल रहने वाले कई लोग अपनी जान गंवा रहे है। इस गेम की वजह से मौत होने का ताजा मामला सामने आया है जहां एक 17 साल के लड़के ने फांसी लगा ली। मरने से पहले लड़के ने सुसाइड नोट भी लिखा।

बता दें की मृत लड़का पीयूष 17 साल का था। वह बारहवीं कक्षा में पढ़ रहा था और आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहता था। लेकिन आजकल पीयूष पर PUBG गेम का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ था की वह दिन रात, सुबह श्याम PUBG गेम ही खेला करता था। उसे गेम खेलने की वजह से अपने माता-पिता से डांट खाने को मिलती थी। माता-पिता की डांट से तंग आकर पीयूष ने फांसी लगा ली। अपने सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। अपने सुसाइड नोट में पियूष ने माता-पिता से अपने बच्चों को नहीं डाटने की अपील भी की है। ऐसा करने से बच्चे सुधरने की बजाए खराब हो जाते है।

PUBG खेलते-खेलते 17 साल के लड़के की मौत

यह घटना बिहार के भागलपुर में दाउदबाट की बताई जा रही है। ने इस कदर पब्जी गेम खेली की उसे खाने-पीने तक का होश नहीं रहा। जब उसकी माँ ने उसे खाना-खाने के लिए बोला तो उसने परेशान नहीं करने के लिए कहा।

माता-पिता के इतना समझाने के बाद भी पीयूष नहीं माना और वह दोनों सोने चले गए। लेकिन जब रात 12 बजे पीयूष के पिता की आँख खुली तो उन्होंने पीयूष को देखने के लिए गए। जहाँ उन्हें पंखे से लटका हुए पीयूष का शव मिला। जिसके बाद शोर-शराबा मच गया और फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि पबजी खेलने के दौरान ग्रुप के मेंबर्स मारे जाने से पीयूष आहत था. इसलिए उसने आत्महत्या कर ली. एसएसपी ने लोगों से अपने बच्चों पर नजर रखने के अपील की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here