Home सुर्खियां Bokaro Muharram Incident News: मुहर्रम पर दर्दनाक हादसा, ताजिया हाईटेंशन तार की...

Bokaro Muharram Incident News: मुहर्रम पर दर्दनाक हादसा, ताजिया हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत!

नमस्कार दोस्तों, झारखंड के बोकारो (Bokaro) से दुखद घटना निकाल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मोहर्रम पर निकल जा रहे ताजिया में ब्लास्ट से 4 लोगों की मौत हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिसमें से कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मुहर्रम पर जब ताजिया निकाले जा रहा था तो वो एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इसी के चलते ताजिया (Muharram Incident) में ब्लास्ट हो गया, ताजिया के आसपास खड़े काफी लोग बुरी तरह से झुलस चुके हैं, जबकि चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो चुकी है।

Bokaro Muharram Incident News

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह दुखद हादसा आज यानि 29 जुलाई 2023 को शनिवार की सुबह करीब 6 बजे हुआ। बोकरो के बेरमो इलाके के खतको में ये हादसा हुआ है। बता दे की आज देशभर में आज मुहर्रम (Muharram) पर मातमी जुलूस निकाला जा रहा है। इसी को लेकर यहां भी बड़ी संख्या में लोग ताजिया जुलूस निकाल रहे थे। लेकिन हाई टेंशन वायर से ताजिया के टकराने के कारण यह हादसा हो गया।

मुहर्रम पर दर्दनाक हादसा, ताजिया हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत!

बता दे की ताजिया निकालने के दौरान ताजिया 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया, ताजिया के ऊपर लाइटिंग करने के लिए ताजिया में बैटरी रखी गई थी जिसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के कारण ताजिया के आसपास खड़े कई लोग इसके चपेट में आ गए, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिसमे से कुछ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल पहुंचाए गए अस्पताल

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना जोरदार था कि एक जोरदार आवाज आई, पहले तो लोगों को कुछ भी समझ नहीं आया। इसी दौरान चिक पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा, घायलों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया है। बड़े दुःख के साथ हमे आपको बताना पड़ रहा है की मुहर्रम (Bokaro Muharram Incident) पर निकाले जा रहे ताजिया में ब्लास्ट के बाद अब मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here