Home सुर्खियां Bengaluru Rapido Bike News: रैपिडो बाइक पर महिला से छेड़छाड़, चलती गाड़ी...

Bengaluru Rapido Bike News: रैपिडो बाइक पर महिला से छेड़छाड़, चलती गाड़ी से कूदी पीड़िता, देखें वीडियो

नमस्कार दोस्तों, बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु में एक महिला चलती रैपिडो बाइक से कूद गई। रैपीडो बाइक से छलांग लगाने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि रैपीडो बाइक ड्राइवर नशे में था, और वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और उसे अगवा करने की कोशिश कर रहा था। बेंगलुरु पुलिस ने बाइक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके येलहंका का है, 21 अप्रैल 2023 की रात तकरीबन 11:10 से 11:45 बजे के बीच यह घटना हुई थी।

Vivo X90 Series Smartphone Full Specification Review, कीमत, फीचर्स, बैटरी, कैमरा, स्टोरेज, प्रोसेसर इत्यादि जानकारी।

Bengaluru News Woman Molested on Rapido Bike Victim Jumps From Moving Vehicle Watch Video | Bengaluru woman jumps off a moving Rapido bike | रैपिडो बाइक पर महिला से छेड़छाड़, चलती गाड़ी से कूदी पीड़िता, देखें वीडियो

Bengaluru Rapido Bike News

आपको बता दें कि रैपीडो बाइक से छलांग लगाने वाली घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चलती बाइक से एक महिला छलांग लगा देती है। रैपीडो बाइक से छलांग लगाने के बाद महिला सड़क पर कुछ दूर तक  घसीटते हुए चली जाती है। सड़क से उठने के बाद महिला दूसरे बाइक सवार से सहायता मांगती है, इतने में कुछ लोग वहां उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो जाता है। छलांग लगाने के कारण महिला के हाथ-पांव पर चोट आई है।

Who Was Chandan Ram Das Death News: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का अचानक निधन हो गया, जाने कैरियर?

रैपिडो बाइक पर महिला से छेड़छाड़, चलती गाड़ी से कूदी पीड़िता, देखें वीडियो

पीड़ित महिला ने रैपीडो बाइक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है, जानकारी के मुताबिक महिला एक प्राइवेट फर्म में काम करती है, महिला की उम्र 30 वर्ष है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल 2023 को बेंगलुरु येलहंका में अपने घर से इंदिरानगर जाने के लिए रात में लगभग 11:10 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी। महिला ने अपने आरोप में आगे बताया कि रैपीडो बाइक ड्राइवर ने पहले तो वन टाइम पासवर्ड (OTP) डालने के लिए उसका फोन ले लिया, फिर उसे बैठाकर उसी इलाके का चक्कर लगाया।

साल 2022 में भी आई थी ऐसी घटना सामने

आपको बता दें कि कुछ इसी प्रकार की घटना साल 2022 में भी सामने आई थी, जहा एक रैपिडो सवार और उसके दोस्त ने बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन इलाके में 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया था। अब इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर से इस प्रकार की सर्विस पर सवाल खड़े होने लगे है। इस घटना के बारे में आपकी क्या राय है ? कमेंट करके बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here