Home सुर्खियां Avani Lekhara Wins Gold Medal in Tokyo Paralympics News in Hindi –...

Avani Lekhara Wins Gold Medal in Tokyo Paralympics News in Hindi – अवनि लेखारा ने टोक्यो पैरालिंपिक में जीता स्वर्ण पदक

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों आपको बता दें कि भारत की अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। जी हां दोस्तों उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में  भारत को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) दिलवाया है। बताया जा रहा है कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं दूसरी ओर पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक ( सिल्वर मेडल) जीत लिया है, और साथ ही पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक ( सिल्वर मेडल) जीत भारत का नाम रोशन किया है। इसी के साथ सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) अपने नाम किया है। टोक्यो पैरालंपिक के बीते पांच दिन भारत के लिए बेहद खास रहे है, क्योकि तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए है, तो चलिए आगे विस्तार में जानते है।

Avani Lekhara Wins Gold Medal in Tokyo Paralympics New in Hindi - टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics 2020) में शूटिंग की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है

Avani Lekhara Wins Gold Medal in Tokyo Paralympics News in Hindi

राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अवनि लेखरा (Avani Lekhara) टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया ।अवनि ने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ दिया है। वही (227.5) अंको के साथ तीसरे स्थान पर यूक्रेन की इरियाना शेतनिक रही।

अवनि लेखारा ने टोक्यो पैरालिंपिक में जीता स्वर्ण पदक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  अवनि लेखरा (Avani Lekhara) पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने केवल गोल्ड मेडल ही नहीं जीता बल्कि देश का नाम भी उचा किया है। वही भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक 2020  में भी भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। साथ ही आपको बता दे की अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बन गई है। उनसे पहले स्वीमर मुरलीकांत पेटकर (1972), भाला फेंक में देवेंद्र झझारिया (2004 और 2016) और ऊंची कूद में थंगावेलु मरियप्पन (2016) यह कारनामा अपने नाम कर चुके हैं। खेल जगत से जुड़ी हुई ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here