Home सुर्खियां Assam CM Ordered To Take Action Against Child Marriage | असम में...

Assam CM Ordered To Take Action Against Child Marriage | असम में एक साथ 4000 लोगों की गिरफ्तारी? बाल विवाह के खिलाफ एक्शन शुरू!

नमस्कार दोस्तों, असम से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, असम में एक साथ 4000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की असम में बाल विवाह (Action Against Child Marriage in Assam) को लेकर हाल ही में 4004 मामले दर्ज किए गए हैं।  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार यानी 2 फरवरी 2023 को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार सूबे में बाल विवाह को समाप्त करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इसी संदर्भ में 3 फरवरी 2023 को कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तो चलिए खबर को विस्तार में पढ़ते है।

Who Was ‘K Viswanath’ Death News | इसी दिन ‘के विश्वनाथ’ की चर्चित फिल्म ‘शंकरभरणम’ रिलीज हुई थी?

Assam CM Himanta Biswa Sarama Ordered To Take Action Against Child Marriage News in Hindi | असम में एक साथ 4000 लोगों की गिरफ्तारी? बाल विवाह के खिलाफ एक्शन शुरू!

Assam CM Ordered To Take Action Against Child Marriage News in Hindi

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के 4004 केस दर्ज किए हैं।  असम पुलिस 3 फरवरी 2023 से कार्रवाई शुरू कर देगी। हिमंत बिस्वा ने सभी से सहयोग के लिए अनुरोध किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की गत माह ही असम कैबिनेट ने बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का ऐलान कर दिया था, इस दौरान भी सहयोग करने की अपील की गई थी। यह नहीं असम सरकार ने 14 वर्ष की आयु से कम लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई वाले प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी है।

Naked Woman in Rampur Viral CCTV Footage Video | नग्न अवस्था में देर रात घूम रही महिला का वीडियो हुआ वायरल, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल!

असम में एक साथ 4000 लोगों की गिरफ्तारी? बाल विवाह के खिलाफ एक्शन शुरू!

हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे बताया है की आने वाले 5 से 6 महीनों में कई हज़ारो लोगो को ग्रिफ्तार किया जा सकता है, आपको बता दे की 14 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना कानूनी अपराध है, भले ही वह कानूनी रूप से पति ही क्यों न हो। एक लड़की की शादी करने की उम्र 18 वर्ष है, और इन नियमों का पालन ना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि कई (लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष) को उम्र कैद तक की सजा हो सकती है।

Action Against Child Marriage in Assam

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ समय पहले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि असम राज्य में मातृ और शिशु मृत्यु दर काफी अधिक है। इसके पीछे मुख्य कारण बाल विवाह है। इसी के बाद हिमंता सरमा सरकार ने बाल विवाह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किये है। असम पुलिस ने अब तक 4004 लोगो पर केस दर्ज किया है। इनमें से 370 केस धरबी में, 255 केस होजई में, 235 मामले उदालगुड़ी में, 224 मामले मोरीगांव में और बाकी अन्य जिलों में दर्ज किए गए हैं।  इस कार्रवाई को आप सही मानते है ? या फिर नहीं। कमेंट करके जरूर बताएं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Pet Dog Attack on Mother & Daughter in Gurugram | पालतू कुत्ते ने माँ और बेटी पर किया हमला, CCTV वीडियो आया सामने!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here