Home सुर्खियां मुंबई के फ्लैट में एयरहोस्टेस के साथ रेप, पुलिस ने तीन आरोपियों...

मुंबई के फ्लैट में एयरहोस्टेस के साथ रेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई के फ्लैट में एयरहोस्टेस के साथ रेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार -: मशहूर एयरलाइन कंपनी में एयरहोस्टेस का काम करने वाली 25 साल युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक रूप से बलात्कार करने की घटना सामने आई है। युवती के साथ इस घटना को आरोपियों ने मुंबई में स्तिथ एक फ्लैट पर अंजाम दिया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक सह-कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 10 दिन की हिरासत में ले लिया है। पीड़ित महिला के अनुसार फ्लैट पर मौजूद तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। इस दौरान घटनास्थल पर एक महिला भी मौजूद थी। इस घटना के मुख्य आरोपी का नाम स्वपनिल बदोनिया है जिसकी उम्र 23 साल है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की ‘हमें यह पता चला है कि बदोनिया अकेला ऐसा शख्स था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों रुममेट्स की भूमिका जांच के घेरे में हैं। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार को घटित हुई जब शिकायतकर्ता हैदराबाद से मुंबई पहुंची। वह छत्रपति शिवाजी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम के सात बजे पहुंची। यहां उसे बदोनिया मिला जो उसी एयरलाइन में सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम करता है।’

मुंबई के फ्लैट में एयरहोस्टेस के साथ रेप

पुलिस ने बताया की बदोनिया और पीड़िता एक ही कार से एयरपोर्ट से बाहर निकले और फिर उसने उसे मलाड के एक मॉल पर उत्तर दिया और खुद आगे चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घर गई अपना समान रखा और फिर मॉल आई जहां आरोपी उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों बार गए। उन्होंने तब तक शराब पी जब तक कि बार बंद नहीं हो गया।

महिला ने एमआईडीसी पुलिस थाने में सामूहिक बलात्कार की एक शिकायत दर्ज करायी। एमआईडीसी पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन अलकनुरे ने कहा, ‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज कर लिया है।’

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि बाडोदिया ने अपराध स्वीकार कर लिया लेकिन इसमें अपने रूममेट की संलिप्तता से इनकार किया। बाडोदिया को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here