Home सुर्खियां A Women Was Raped in a 5 Star Hotel in Delhi Dwarka...

A Women Was Raped in a 5 Star Hotel in Delhi Dwarka | पांच सितारा होटल में लड़की से बलात्कार, डेटिंग ऐप से संपर्क में आया था दरिंदा

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जी हां एक बार फिर एक लड़की के भरोसे का कत्ल किया गया, और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक फाइव स्टार होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया गया। अभी जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक यहां पूरी घटना 3 जून 2022 की है, इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने साझा की है, तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है ?

बलात्कार (Balatkariyo) पर शायरी स्टेटस कोट्स | Stop Rape Quotes Shayari Status Poster Images in Hindi

A Women Was Raped in a Five Star Hotel in Delhi Dwarka | Delhi Dwarka 5 Star Rape Case News in Hindi, पांच सितारा होटल में लड़की से बलात्कार, डेटिंग ऐप से संपर्क में आया था दरिंदा

A Women Was Raped in a 5 Star Hotel in Delhi Dwarka

दिल्ली पुलिस का कहना है कि डेटिंग एप की सहायता से आरोपी ने लड़की को अपना शिकार बनाया था, आरोपी ( बलात्कारी) हैदराबाद का रहने वाला है, और वह इस घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हैं। दिल्ली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है, और अभी भी आरोपी की तलाश जारी है। बता दे की इससे पहले नोएडा में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर  किया गया था, फिर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था, इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौतमबुद्ध नगर के फेस-2 थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय के मुताबिक, भंगेल गांव में रहने वाली एक किशोरी को दो माह पहले  एक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था, उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जहा पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और सबूत जुटाने का प्रयास करें, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।

राजधानी दिल्ली, राजस्थान अन्य राज्यों में बलात्कार जैसे मामलों मे काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है, इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को मिलकर कड़े कानून बनाने चाहिए, बाकी इस प्रकार के अपराधों पर रोकथाम लग सके। देश और दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here