Home सुर्खियां दिल्ली के संगम विहार इलाके में 25 साल की महिला ने लगाई...

दिल्ली के संगम विहार इलाके में 25 साल की महिला ने लगाई फांसी

दिल्ली के संगम विहार इलाके में 25 साल की महिला ने लगाई फांसी: राजधानी दिल्ली से हत्या, लूट आत्महत्या की घटना आए दिन सामने आती रहती है| अब एक ताजा मामला साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके से सामने आया है| जहां एक 25 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया| मृत महिला की पहचान बबीता पाठक के रूप में हुई| बबीता के परिवारवालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज़ की वजह से उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है|

दिल्ली के संगम विहार इलाके में 25 साल की महिला ने लगाई फांसी

साउथ दिल्ली के पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया की जब पुलिस मौकाए वारदात पर पहुँची तो महिला का शव बिस्तर पर था और उसके गले पर चोट के निशान थे जो पट्टे के निशान जैसे लग रहे थे| महिला के कमरे से दुपट्टा भी मिला है जिसका इस्तेमाल बबीता ने फांसी लगाने के लिए किया|

पुलिस अधिकारी इ बताया की उस समय घटनास्थल पर महिला के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे| उन्होंने पुलिस को बताया कि बबीता की सास ने उन्हें बताया कि उसने रविवार को शाम करीब सात बजे खुदकुशी कर ली।

कुमार के अनुसार अपराध स्थल का पुलिस ने मुआयना किया एवं शव को एम्स के मुर्दाघर भेजा गया है। बबीता की सालभर पहले अरविंद से शादी हुई थी।बबीता के माता-पिताने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज के चलते उसे मार डाला।मामले की जांच चल रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों ने दहेज़ के मामले आते हे है| कई मामलों में महिलाएं दुखी होकर आत्महत्या भी कर लेती है| लेकिन अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी| पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा की यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here