Home सुर्खियां कर्नाटक के यादगीर जिले में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर...

कर्नाटक के यादगीर जिले में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 23 वर्षीय विवाहिता महिला को जिंदा जलाया ?

नमस्कार दोस्तों, कर्नाटक से एक बेहद दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपको बता दें कि कर्नाटक के यादगीर जिले में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 23 वर्षीय विवाहिता महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना बीते सोमवार 4 अक्टूबर 2021 की सुबह शाहपुर कस्बे के पास एक गांव में हुई है, पीड़ित महिला का नाम बालम्मा  बताया जा रहा है, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। आरोपी की पहचान चौदेश्वरीहाला गांव निवासी गंगेप्पा के रूप में हुई है, तो चलिए जानते है आखिरकार पूरा मामला क्या है ?

Karnataka's Yadgir District Rape and Murder Case News in Hindi | 23-year-old married woman burnt alive in Karnataka's Yadgir district for protesting rape attempt

Karnataka Yadgir District Rape and Murder Case News in Hindi

कर्नाटक सुरापुरा पुलिस ने पीड़िता महिला के मृत्यु से पहले बयान दर्ज कर लिया था, और पुलिस फरार आरोपी को ढूंढने के हर एक सफल प्रयास कर रही है, जिसके लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस ने मीडिया को जानकारी दि है की पीड़िता बलम्मा पर आरोपी गंगप्पा की बुरी नजर काफी लंबे समय से थी, आरोपी ने कई बार उसने जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

लेकिन महिला ने अपने साथ हो रहे हैं इस अत्याचार के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। इस मामले को गांव के बुजुर्ग लोगों द्वारा सामने लाया गया, के बाद एक पंचायत बिठाई गई और गंगेप्पा को विवाहित महिला को परेशान न करने की चेतावनी दी गई।

लेकिन जब विवाहित महिला का पति काम पर चला गया था, उसके बाद गंगेप्पा वह सुबह-सुबह उसके घर के अंदर घुस गया और महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा, और जब महिला ने शोर मचाया और विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा, उसके बाद आरोपी ने पेट्रोल से महिला पर आग लगा दी, और वहां से फरार हो गया। आसपास के लोग भागकर महिला को बचाने के लिए आए और किसी तरह आग बुझाई, फिर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को ढूंढने के संपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here