Home सुर्खियां पाकितान की तरफ से लगातार तीसरे दिन सीजफायर उल्लंघन, 2 नागरिक की...

पाकितान की तरफ से लगातार तीसरे दिन सीजफायर उल्लंघन, 2 नागरिक की मौत और 1 जवान शहीद

पाकिस्तान की तरफ से लगातार युद्ध विराम का उलंघन किया जा रहा है| जिसमे सीमा से सटे इलाके को निशाना बनाया जा रहा है| न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में 15 साल के एक लड़के समेत एक अन्य आम नागरिक की पुष्टि हुई है| वही पुंछ के कृष्णा घाटी में एक सुरक्षाकर्मी जवान के शहीद की खबर है| सुचेतगढ़ में हुई पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया| पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुँहतोड़ जवाब दे रहे है| जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के कुछ इलाको में नुकसान की भी खबर है|

पाकितान की तरफ से लगातार तीसरे दिन सीजफायर उल्लंघन, 2 नागरिक की मौत और 1 जवान शहीद

सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया की पाकिस्तानी रेंजर्स के जवान नियंत्रण रेखा पर बसे गावों को निशाना बना कर गोलीबारी कर रहे| उन्होंने बताया की आज सुबह की अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी| अधिकारी ने बताया की पाकिस्तान ज्यादा जान-माल को नुकसान पहुंचाने के मकसद से सीमा के पास बसे गावों को टारगेट कर के गोलीबारी कर रहा है| बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे है| उन्होंने यह भी जानकारी दी की इस गोलीबारी में परग्वाल सेक्टर में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है| जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है|

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब 5 बजे तक अरनिया, रामगढ़, सांबा और हीरानगर सेक्टर में गोलीबारी की| कनाचक सेक्टर में सीजफायर के कारण 2 नागरिको के घायल होने की तथा एक लड़की के मामूली तौर पर घायल होने की खबर है| अधिकारी ने बताया की सीमा से सटे इलाको में रहने वाले 8,000-9,000 लोगो को सुरक्षित जगह पर भेजा गया है| वही 1000 से ज्यादा लोगो को आर एस पुरा, सांबा और कठुआ इलाके में बने राहत शिविरों में भेजा गया है|

ये भी पढ़े- चुनाव आयोग के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से भी लगा तगड़ा झटका

पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में 2 की मौत, 4 घायल

भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्दे नजर अंतरराष्ट्रीय सीमा और जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास के इलाके में अगले तीन दिनों तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया गया है| सीमा के पास के चार जिलों में हुई गोलीबारी में सुरक्षा बल के दो जवान और दो नागरिकों की मौत हो गई तथा 35 लोग घायल हो गए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here