Home सुर्खियां Mizoram Railway Bridge Accident News: मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से...

Mizoram Railway Bridge Accident News: मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

नमस्कार दोस्तों, मिजोरम से एक बड़े हादसे की दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मृत्यु हो गई है। इस घटना पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया है। इस दुखद हादसे में 17 मजदूरों की मृत्यु हो गई है, फिलहाल मालवे के नीचे दबे मजदूरों को बचाने के लिए राहत कार्य चलाया जा रहा है।

Greater Noida West Gaur City Viral Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में एक महिला ने तीन लोगों पर कार चढ़ा दी, माँ-बेटी ने किया अंगमा

Mizoram Railway Bridge Accident News in Hindi | 17 died due to collapse of under-construction railway bridge in Mizoram, PM Modi announced compensation | मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मौत

Mizoram Railway Bridge Accident News

हिंदू राष्ट्रीय (भारत) के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इस हादसे (Mizoram Railway Bridge Accident) पर प्रतिक्रिया सामने आई है।पीएम मोदी ने आइजोल रेलवे ओवर ब्रिज हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को PMMRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है।

Sunny Deol Bungalow Controversy: पहली बार बंगला विवाद पर अपनी राय दी है, पूछा कि बंगले क्यों हो रहा था नीलाम और फिर उसे क्यों रोक लगी?

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है सीएम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट कर लिखा, ‘मिजोरम में निमार्णाधीन रेलवे पुल के ढहने की खबर से सतब्ध हूं। इस दुखद खबर में हमारे मालदा के भी कई मजदूरों की मौत हुई है। मैंने मिजोरम प्रशासन के साथ अपने मुख्य सचिव को समन्वय करने का निर्देश दे दिया है’।

मृतको की संख्या में हो सकती है वृद्धि

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मिजोरम रेलवे पुल एक्सीडेंट (Mizoram Railway Bridge Accident) राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर हुआ है। यह दुखद हादसा सुबह के 10:00 बजे हुआ है, हादसे के दौरान घटनास्थल पर कई मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में अब तक 17 मजदूरों की जान जाने की खबर सामने आ रही है, मृतकों के आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है। क्योंकि अभी भी मलबे के नीचे काफी मजदूर दबे होने की आशंका जताई जा रही है। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here