Home सुर्खियां यूपी के बुलंदशहर में 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

यूपी के बुलंदशहर में 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

यूपी के बुलंदशहर में 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन जमीनी हकीकत यह है की उत्तर प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की हो सभी दल महिलाओं से जुड़े अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम ही रहे है| हाल की ही में यूपी के बुलंदशहर से एक 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना समाने आई है| लड़की के साथ 7 लोगों ने मिलकर बलात्कार किया और बलात्कार का वीडियो वीडियो बना कर किसी को इस बारे नहीं बताने के लिए ब्लैकमेल भी किया|

यूपी के बुलंदशहर में 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

पीड़ित लड़की ने बताया की वह अपने मामा के घर आई हुई थी| वह वहां से कही जा रही थी, तभी दो बाइक पर सवार युवकों ने उसे खींच कर खेतों में ले गए और फिर खेत के रास्ते उसे जंगल ले गए| जंगल में अन्य आरोपों भी मौजूद थे| इन सातों युवकों ने बारी-बारी से लड़की का रेप किया| पीड़ित लड़की किसी तरह अपने मामा के घर पहुँची और उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया| जिसके बाद परिवारवालों ने यूपी पुलिस को इसकी शिकायत की|

मॉल के फर्श पर अचानक गिरी एक्ट्रेस काजोल, देखे ये वीडियो

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया है| बुलंदशहर के एसपी रईस अख्तर ने जानकारी दी की इस घटना की शिकायत बारे में सूचना मिलने के बाद केस रजिस्टर कर लिया गया है| घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है|


एसपी रईस अख्तर ने इस घटना के बारे में बताया की पीड़ित लड़की अपने नाना के यहाँ गई हुई थी| जहां पर कुछ युवको ने उसे बहला-फुसला कर जंगल ले गए और फिर वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार किया| पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने की धाराओं में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here