Home त्यौहार वर्ल्ड अर्थ डे (विश्व पृथ्वी दिवस) कब और क्यों मनाया जाता है?...

वर्ल्ड अर्थ डे (विश्व पृथ्वी दिवस) कब और क्यों मनाया जाता है? | World Earth Day Quotes Shayari Status Images in Hindi

नमस्कार दोस्तों पूरे दुनिया में हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है। लेकिन असली सवाल यह है कि हर साल वर्ल्ड अर्थ डे क्यों मनाया जाता है और 22 अप्रैल को ही हर साल क्यों मनाया जाता है। इसके साथ हमारी जानकारी में वर्ल्ड अर्थ डे कोट्स शायरी स्टेटस और ग्रीटिंग दिए गए हैं। ग्लोबल वार्मिंग जैसी एक्टिविटी को कम करने के लिए हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

 इसे भी पढ़े – Earth Full Form | Earth का फुल फॉर्म

Best Collection of World Earth Day Quotes Slogans Shayari Status Images in Hindi for Whatsapp DP FB Story Insta Reels Twitter | वर्ल्ड अर्थ डे (विश्व पृथ्वी दिवस) कब और क्यों मनाया जाता है?

वर्ल्ड अर्थ डे (विश्व पृथ्वी दिवस) कब और क्यों मनाया जाता है?

इस दिन पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। मनुष्य ने अपने जीवन को आसान बनाने के लिए पर्यावरण का गलत इस्तेमाल किया है। शायद यही वजह है कि दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ती जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से काफी सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि लू, सूखा, बाढ़, तूफान और खतरनाक वातावरण तैयार हो जाता है।

World Earth Day Quotes Images in Hindi

काफी सारे लोगों के मन में सवाल उठता है कि हर साल 22 अप्रैल को ही वर्ल्ड अर्थ डे क्यों मनाया जाता है। 1960 और 1970 के दशक में लोगों ने अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पेड़ों को काटना शुरू कर दिया था। जिसकी वजह से जंगल नष्ट हो गए थे। 1969 में दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए वाशिंगटन में सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

इसे पढ़े – अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) मैसेज, SMS, कोट्स, स्लोगन, पोस्टर, स्टेटस, इमेज

जिनको इस पृथ्वी से प्यार है, जो इसे सुनना चाहते हैं उनके लिए धरती के पास अपरम्पार मधुर संगीत है ।

प्राकृतिक दुनिया उत्साह का सबसे बड़ा स्रोत है,
दृश्य सौंदर्य का सबसे बड़ा स्रोत,
बौद्धिक रुचि का सबसे बड़ा स्रोत।
यह जीवन का सबसे बड़ा स्रोत है जो जीवन को जीने लायक बनाता है।

हमने कितनों को खुश रखा
हमने किसका घर है बसाया
धरती हमसे पूछ रही
क्या खोया और क्या पाया
धरती माँ का कितना ऋण चुकाया।

प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती है, वह बस हमें देती जाती है…. लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है।

पृथ्वी हम सबका घर है, इसकी सुरक्षा हम सब पर निर्भर है।

World Earth Day Shayari Images in Hindi

इसके बाद निर्णय लिया गया था कि 1970 में देश भर में पर्यावरण को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। 1970 में स्कूल कॉलेज इंस्टीट्यूट ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य था कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना। पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया गया था।

आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना है, हमारी जिम्मेदारी।

नजर उठाये ढूंढ रहे है इस अंतरिक्ष में जमीं पर भूल जाते है अकसर कदमों के निचे है सरजमीं।

पेड़ एक तरह से सुनने के लिए, तैयार स्वर्ग से बात करने के लिए पृथ्वी का कभी न खत्म होने वाला प्रयास है ।

ये हम अब सबको समझाएं, संदेश ये हम सब तक फैलाएं, आओ पर्यावरण बचाएं और धरती मां का कर्ज चुकाएं।

इतना भी गलत ना कर मेरे साथ ऐ इन्सान की मैं तुम्हारी जिंदगी उजाड़ने पर मजबूर हो जाऊं।

“हमें अपने पूर्वजों से पृथ्वी विरासत में नहीं मिली है, हम इसे अपने बच्चों से उधार लेते हैं।”

पृथ्वी को तुम बंजर ना बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ।

World Earth Day Status Images in Hindi

पृथ्वी बचाओ, भविष्य की पीढ़ियों को बचाओ।

धरती मेरी प्यारी धरती
तुझमें ही पूरा जीवन समाया है।
तेरे उपकार है हम पर कुछ इस कदर
की तूने माँ का दर्जा पाया है।

“यह मत भूलो कि पृथ्वी आपके नंगे पैर महसूस करने के लिए प्रसन्न है और हवा आपके बालों के साथ खेलने की इच्छा रखती है।”

पेड़ लगाओ, शुद्ध हवा पाओ, इस धरती को स्वर्ग बनाओ।

192 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है वर्ल्ड अर्थ डे

आज के जमाने में 192 से अधिक देश इस त्योहार को मनाते हैं। अमेरिका में इस दिन को ट्री डे के नाम से मनाया जाता है। इस बार 2022 में वर्ल्ड अर्थ डे की थीम इस बात को ध्यान में रखकर घोषित की गई हैं की अपनी पृथ्वी के ऊपर ज्यादा से ज्यादा निवेश करना है ताकि हमारी पृथ्वी और भी ज्यादा मजबूत बन सके।

लेकिन अब समय आ गया है कि आपके साथ मे world earth day quotes in hindi और world earth day whatsapp status शेयर किया जाए। ऑनलाइन इंटरनेट के जमाने में आप हमारी जानकारी को 22 अप्रैल को विशेष रूप से शेयर कर सकते हैं। यदि आपको नहीं मालूम है तो बताना चाहते हैं कि हमारी जानकारी में शेयर का विकल्प दिया गया है।आपको हमारी जानकारी कैसी लगी है आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

इसे भी पढ़े – अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) मैसेज, SMS, कोट्स, स्लोगन, पोस्टर, स्टेटस, इमेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here