Home त्यौहार हिरोशिमा दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why is Hiroshima Day celebrated?

हिरोशिमा दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why is Hiroshima Day celebrated?

Why is Hiroshima Day celebrated? 21 वी सदी के वैज्ञानिक विकास ने पूरी मानवता को परमाणु युद्ध की आशंका से घेर रखा है, क्योकि संयुक्त राज्य जैसे कि अमेरिका और रूस के साथ ऐसे राष्ट्र है जिनके पास 24000 परमाणु हथियार है। इनमे से 9000 को परिचालन माना जाता है और 2000 से अधिक उच्च अलर्ट पर है, जो मिनटों के अंदर उपयोग के लिए तैयार है। इस वैज्ञानिक विकास का जीताजाता स्मारक है हिरोशिमा और नागासाकी क्योंकी 6 अगस्त, 1945 को आपसी वैमनस्य ने मानवता को शर्मशार कर दिया था। आइये जानते है कि आखिरकार क्या हुआ था 6 अगस्त को जिसकी वजह से हम उस परमाणु हमले को स्मारक के रूप में याद करते हैं।

Why is Hiroshima Day celebrated? इसलिए मनाया जाता है हिरोशिमा दिवस, प्लूटोनियम बम गिराया जिसमे कितने लोगो की जान गई थी ? नागासाकी पर गिराए गए बम का नाम क्या था ?
Why is Hiroshima Day celebrated?

हिरोशिमा दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why is Hiroshima Day celebrated?

द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) का दौर था और पूरा विश्व 3 हिस्सो में बटा हुआ था जैसे कि सहयोगी, एक्सिस ब्लॉक्स और तटस्थ देश। विचारधारात्मक संघर्ष, इस युद्ध का मुख्य कारक था। लाखों लोग इस युद्ध के बलि चढ़ रहे थे लेकिन युद्ध खत्म होने का नाम नही ले रहा था। फिर वो दिन आया जिसने इस युद्ध को रोकने के साथ साथ अपितु मानव इतिहास को नरसंहार के कटघरे में खड़ा कर दिया।

वो वर्ष था 1945 का जब अगस्त माह की छह तारीख को एनोला गे नामक एक अमेरिकी बी-29 बमवर्षक ने ‘लिटिल ब्वॉय’ नामक परमाणु बम हिरोशिमा पर बरसाया था। अमेरिकी बॉम्बर प्लेन बी-29 ने जमीन के तकरीबन 31000 फ़ीट के उचाई से बम गिराया था। आपको बता दें कि जिस जगह बम गिराया गया था उसके आस पास की सभी चीजें जलकर राख हो गई थी। आपको बता दें कि जमीन 4,000 डिग्री सेल्सियस गर्म हो उठी थी। इस परमाणु हमले में लगभग 1.4 लाख लोग मारे गए थे। बम के धमाके से जो बच गए थे वो बाद में रेडिएशन की चपेट में आकर मारे गए थे।

इसलिए मनाया जाता है हिरोशिमा दिवस

आपको बता दें कि जापान पर होने वाला यह सबसे ज्यादा खतरनाक हमला था, लेकिन इसके बाद भी अमेरिका शांत नही बैठा और लगातार हमले करता गया। हिरोशिमा को पूरी तरह से बर्बाद करने के बाद अमेरिका ने नागासाकी पर फैट मैन नाम का एक प्लूटोनियम बम गिराया जिसमे 74 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

हिरोशिमा दिवस एक शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकी इसी दिन मानव के वैमनस्य ने एक लाख से अधिक आत्माओं का एक अनुस्मारक बना दिया था। इसीलिए इस दिवस को परमाणु हथियार और परमाणु ऊर्जा के खतरे को याद दिलाने के लिए मनाया जाता है ताकि इंसान फिर से इस प्रकार की गलती ना करे। इस मानवीय संहार और विनाशता को ध्यान में रखते हुए हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।

इस बड़ी विपिता का भुगतान आज भी नगर के वासी कर रहे हैं। जापान के दूसरे नगर नागासाकी में भी परमाणु बम से हमला किया गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि जापान ने फिर इस प्रकार के हथियारों को कभी निर्माण ना करने की रणनीति इस्थापित की और आर्थिक व सामरिक संबंधों का नया अध्याय जोड़ने में लगा है। आपको हमारी यह हिरोशिमा दिवस से जुड़ी कहानी और यह कब मनाया जाता है अगर अच्छी लगी है तो लाइक और शेयर जरूर कीजिए गा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here